Friday , 16 January 2026
Home मथुरा Boatmens strike ends in Vrindavan, three demands accepted
मथुरा

Boatmens strike ends in Vrindavan, three demands accepted

मथुरालीक्स…अब वृंदावन के घाटों पर नहीं चलेगा क्रूज! छह दिन से नाव वाले कर रहे थे धरना प्रदर्शन. अधिकारियों ने आज उनकी मांगों को सुना और दिया ये आश्वासन

मथुरा के वृंदावन में छह दिन से चल रहा नाविकों का धरना आज शनिवार को समाप्त हो गया. नाविक वृंदावन की यमुना में क्रूज चलाने का विरोध कर रहे थे. शनिवार को क्षेत्रीय विधाय की मौजूदगी में पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने उनकी मांगों को सुना. नाविकों ने कहा है कि जां मांगें मानी गई हैं उन्हें लिखित में प्रशासन दो दिन के अंदर दे.

विधायक श्रीकांत शर्मा के साथ एसपी सिटी, सिटी मजिस्ट्रेन और भाजपा कार्याकर्ता शनिवार को केशीघाट पर पहुंचे. यहां नाविकों की समस्या सुनने के बाद उनकी मांगों के बारे में जाना. इस पर विधायक और प्रशा​सनिक अधिकारियों की मंत्रणा के बाद नाविकों की तीन मांगों को स्वीकार करने का आश्वासन दिया गया.

विधाय ने कहा कि क्रूज निर्धारित तय रूट पर मथुरा—वृंदावन के बीच चलेगा. स्पीड बोट वृंदावन के घाटों पर नहीं चलेगी और नाविकों के खिलाफ की गई एफआईआर समाप्त की जाएगी. इस पर नाविकों खुशी जताते हुए धरना समाप्त करने की घोषणा की.

Related Articles

मथुरा

Mathura Local News: A bike parked in the parking lot suddenly caught fire…#mathura

मथुरालीक्स…पार्किंग में खड़ी बाइक में अचानक लगी आग. पल भर में बन...

मथुरा

Mathura Local News: A man fell down while drinking tea and died….#mathura

मथुरालीक्स….मथुरा में चाय पीते—पीते नीचे गिरा व्यक्ति. 10 कदम दूर अस्पताल भी...

मथुरा

Mathura Local News: Case filed against a youth for making obscene videos of girls viral…#mathura

मथुरालीक्स…शर्मनाक, वृंदावन के मंदिर में सेवा करने वाले युवक ने युवतियों को...

मथुरा

Mathura News: A car crushed a family sleeping on a footpath in Vrindavan, One died

मथुरालीक्स…वृंदावन में फुटपाथ पर सो रहे परिवार को कार ने कुचला. 14...

error: Content is protected !!