आगरालीक्स…आगरा में बसों के अंदर से यात्रियों का सामान, ज्वैलरी चोरी करने वाले गैंग के छह शातिर पुलिस ने दबोचे. ज्वेलर को बेचा करते थे चोरी का माल.
आगरा में बसों के अंदर से यात्रियों का कीमती सामान व ज्वैलरी चोरी करने वाले छह बदमाशों को पुलिस ने पकड़ा है. ये बदमाश ज्वैलरी चोरी करने के बाद फिरोजाबाद के एक ज्वेलर को बेच दिया गरते थे. पुलिस ने सभी के खिलाफ कार्रवाई की है और ज्वेलर के खिलाफ भी कार्रवाई करने जा रही है.
थाना बसई अरेला पुलिस के साथ घटना का खुलासा करते हुए एसीपी पिनाहट वीरेंद्र कुमार ने बताया कि इनकी गिरफ्तारी अरनोटा से की गई है. आज सूचना मिली कि आगरा से आ रही एक प्राइवेट बस में कुछ संदिग्ध बैठे हैं. अरनौटा पर पुलिस ने इस बर को रुकवाई तो छह शातिरों को अरेस्ट किया गया. इन सभी को थाने लाया गया और पूछताछ की गई तो इन्होंने बसों से चोरी किए जाने की 16 वारदातें कबूल की हैं. 5 व 17 जनवरी को बसों से चुराई गई ज्वेलरी के मामले में मुकदमे दर्ज हुए थे.
पुलिस ने इनके पास से दो अंगूठी, एक मांग टीका, एक जोड़ी झुमकी और 16740 रु कैश बरामद किया है. एक मोबाइल और 2500 रुपये अलग से बरामद हुए हैं. चोरी की ज्वैलरी को ये लोग को ये फिरोजाबाद के एक ज्वेलर को बेचते थे. पुलिस उसके खिलाफ भी कार्रवाई कर रही है.