Tuesday , 22 September 2026
Home आगरा Divine darshan took place in Khatu Shyam temple on Basant Panchami.
आगरा

Divine darshan took place in Khatu Shyam temple on Basant Panchami.

556

आगरालीक्स…आगरा में खाटू नरेश बिराजे बासंती छटा के मध्य, पीतांबर दर्शन देख भक्त हुए आनंदित. पूरे दिन उमड़ा आस्था का सैलाब

पीत वस्त्र, पीत पुष्प, पीत अलंकारों से सुशाेभित होकर वसंत पंचमी पर खाटू नरेश ने दिए अपने भक्तों को दर्शन। रविवार को बसंत पंचमी के अवसर पर जीवनी मंडी स्थित श्रीखाटू श्याम जी मंदिर की छटा पीत रंग से सजी हुयी थी। मंदिर परिसर को पूर्ण रूप से बासंती रंग में इस तरह सजाया गया कि मानों भक्त गौलोक में आकर प्रभु दर्शन कर रहे हों। सुगंधित इत्र और पुष्पों के मध्य प्रसादी भी पीले मिष्ठान और चावल की वितरित की गयी। सुबह आरती से पूर्व श्याम बाबा का अंतर्वस्त्र बदला गया, जिसे दिनमें भक्तों में वितरित किया गया। 

श्रीखाटू श्याम जी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष दिनेश अग्रवाल ने बताया कि वर्ष में एक बार सिर्फ बसंत पंचमी पर ही श्याम बाबा का अंतर्वस्त्र बदला जाता है। मान्यता है कि ये वस्त्र कष्टहरण वस्त्र होता है। अपने पास रखने से भक्तों के कष्ट दूर होते हैं।  सचिव संजय अग्रवाल ने बताया कि मां सरस्वती का प्राकट्य इस पावन दिन हुआ था। संसार रंगहीन और संस्कारविहीन होता यदि मां सरस्वती अपनी वीणा के तार झंकृत नहीं करतीं।  कोषाध्यक्ष विकास गोयल ने बताया कि बाबा का स्वर्ण आभूषणाें से श्रंगार किया गया और दिल्ली से मंगाए गए विशेष पीले फूलों और गुब्बारों से मंदिर परिसर सजाया गया। 

विपिन बंसल ने बताया कि पावन दिन पर अपने आराध्य के दर्शनलाभ के लिए भक्तों का रेला पूरे दिन उमड़ता रहा। भक्तों की संख्या को देखते हुए श्याम भक्तों ने व्यवस्थाएं संभालीं। सायं अनूप गोयल ने अपने मधुर कंठ से भजन संध्या को सजाया। 

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Airgo Academy student Amin selected by GMR Retail at IGIA, Delhi

आगरालीक्स…आगरा के एयरगो एकेडमी के छात्र अमीन का जीएमआर रिटेल में चयन,...

आगरा

Agra News: Morari Bapu said—Ramkatha does not belong to any particular sect; it is a story for the entire world…#agranews

आगरालीक्स…साधु वही, जो सबल होकर भी सरल और सजल रहे…आगरा में आठवें...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : “Lost Treatment Money, Found Hope”- Agra Auto Driver’s Honesty Gives a Sick Mother a Second Chance

आगरालीक्स…नोटों से ज्यादा निकली ‘नूर’ की चमक, बीमार मां के इलाज को...

आगरा

Agra News: Students from Academic Heights Public School, Agra, deliver a stellar performance at the 2nd Mathura Cup Taekwondo Championship…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों का द्वितीय मथुरा कप...

error: Content is protected !!