आगरालीक्स …Agra News : आगरा में बैंक मैनेजर की सड़क हादसे में मौत, बैंक से घर लौटते समय हुआ हादसा। ( Agra News : 32 year old Assistant Bank Manager died in road accident in Agra#Agra )
आर्यवत बैंक, कागरौल में असिस्टेंट बैंक मैनेजर 32 साल के अनितेश राजीव विहार कॉलोनी मलपुरा में पत्नी और एक बेटे के साथ रह रहे थे। बाइक से बैंक जाते थे, बुधवार सुबह बाइक से बैंक गए, बैंक से रात में घर लौट रहे थे।
कैंटर ने चपेट में लिया
अनितेश बाइक से बैंक से घर लौट रहे थे। बुधवार रात को बैंक से घर लौटते समय रोहता नगर के पास कैंटर ने बाइक को चपेट में ले लिया। गंभीर हालत में अनितेश को अस्पताल ले गए, वहां डॉक्टरों ने म्रत घोषित कर दिया।