Sunday , 21 June 2026
Home बिगलीक्स Agra News: Fight between Municipal Corporation’s enforcement team and shopkeepers over removal of encroachment in Agra…#agranews
बिगलीक्स

Agra News: Fight between Municipal Corporation’s enforcement team and shopkeepers over removal of encroachment in Agra…#agranews

708

आगरालीक्स…आगरा में अतिक्रमण हटाने को लेकर नगर निगम के प्रवर्तन दल और दुकानदारों के बीच मारपीट, आक्रोशित दुकानदार बाजार बंद कर धरने पर बैठै..

आगरा के तोता का ताल पर में नाले के अतिक्रमण हटाने गए नगर निगम के प्रवर्तन दल से दुकानदारों से जमकर विवाद हो गया. आरोप है कि टीम ने दुकानदारों की पिटाई लगा दी जिससे बाजार में आक्रोश फैल गया और बाजार बंद कर दुकानदार धरने पर बैठ गए. मारपीट में चार दुकानदार घायल हुए हैं.

नगर निगम की ओर से इस समय जगह—जगह अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. तोता का ताल पर एक नाले का निर्माण कराया जा रहा है. मंगलवार को नाले का निर्माण करने वाले ठेकेदार प्रशांत पालीवार और एई सोमेश ने नगर निगम के प्रवर्तन दल को बुला लिया. आरोप है कि प्रवर्तन दल ने अतिक्रमण हटाने के दौरान नाली के पीछे दुकानों के अंदर तक तोड़फोड़ शुरू कर दी, जब दुकानदारों ने इसका विरोध किया तो उनके साथ मारपीट की जाने लगी. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इसमें चार दुकानदार घायल भी हुए हैं.

मारपीट के विरोध में बाजार में आक्रोश फैल गया और दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर हंगामा करना शुरू कर दिया और धरने पर बैठ गए. उन्होंने प्रवर्तन दल के खिलाफ नारेबाजी करना शुंरू कर दी. सूचना पर भाजपा पार्षद शरद चौहान भी मौके पर पहुंच गए. उन्होंने प्रवर्तन दल की कार्रवाई को गलत बताया और कहा कि नाले के बारे में पहले से सबकुछ तय हो चुका था तो फिर तोड़फोड़ की क्या आवश्यकता थी. सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. इधर हंगामा बढ़ने पर नगर निगम की टीम मौके से चली गई.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Just four months after the wedding, the wife mixed rat poison into a roti to kill her husband…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में शादी के चार महीने बाद ही देवर के प्यार में...

बिगलीक्स

Agra Live News: Young man takes his own life after posting status on Instagram; accuses wife and in-laws…#agranews

आगरालीक्स…पांच लाख रुपये कहां से लाकर दूं, इंस्टाग्राम पर स्टेटस लगाकर युवक...

बिगलीक्स

Agra Live News: NOC deadline for the shoe market extended to July 10…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की संजय प्लेस शू मार्केट में चल रहे कोचिंग सेंटर, स्पा,...

बिगलीक्स

June 21, the longest day of the year. Daylight lasts for about 13 to 14 hours

आगरालीक्स…21 जून, साल का सबसे लंबा दिन. करीब 13 से 14 घंटे...

error: Content is protected !!