आगरालीक्स…आगरा पुलिस ने रिकवर किए 303 मोबाइल. जिनके ये मोबाइल खोए थे, उन्हें आज बुलाकर सौंपे गए…बरामद मोबाइलों की कीमत 51 लाख रुपये
आगरा पुलिस का सराहनीय कार्य सामने आया है. पुलिस की सर्विलांस व एसओजी नगर जोन टीम ने विगत तीन माह में गुम हुए लोगों के 303 मोबाइल बरामद किए हैं. इन मोबाइलों की कीमत 51 लाख रुपये के करीब है. डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि गुम हुए मोबाइलों के स्वामियों को आज बुलाया गया और उन्हें उनका गुम हुआ मोबाइल सौंपा गया. अपने खोए हुए मोबाइल को पाकर उनके चेहरे पर मुस्कान लौट आई और उन्होंने पुलिस का धन्यवाद किया.

डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि आगरा पुलिस कमिश्नरेट में मोबाइल गुम हो जाने की शिकायत सबसे अधिक आती हैं. ऐसे में पुलिस की सर्विलांस टीम द्वारा ट्रैस करके मोबाइलों को खोजा जाता है और हर तीन महीने में लोगों के मोबाइल बरामद कर उन्हें सौंपे जाते हैं.