Wednesday , 19 February 2025
Home बिगलीक्स Taj Mahotsav 2025 : Cultural Fest start from today, Ticket, Entry & Performance#Agra
बिगलीक्स

Taj Mahotsav 2025 : Cultural Fest start from today, Ticket, Entry & Performance#Agra

आगरालीक्स …Agra News : आगरा में आज से शिल्पग्राम में ताजमहोत्सव का आगाज, टिकट कितने का है और कहां से मिलेंगे, ग्रुप के लिए टिकट और किस दिन सुनील ग्रोवर, पीयूष मिश्रा, श्रद्धा मिश्रा प्रस्तुति देंगी। ( Taj Mahotsav 2025 : Cultural Fest start from today, Ticket, Entry & Performance#Agra )


आगरा के शिल्पग्राम में 33 वें ताजमहोत्सव का आगाज होगा। पहले दिन श्रद्धा मिश्रा अच्चुतम केशवं कृष्ण दामोदरं, अकेले चल पड़ियो सहित अपनी आवाज के जादू से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर देंगी। 27 फरवरी तक चलने वाले ताजमहोत्सव में हर रोज कलाकार प्रस्तुति देंगे। वहीं, शिल्प मेला तीन दिन और चलेगा।​ इस तरह ताजमहोत्सव दो मार्च तक चलेगा। शिल्पग्राम में ताजमहोत्सव के आयोजन के लिए तैयारी चलती रही।


50 रुपये के टिकट
ताजमहोत्सव के लिए 50 रुपये की टिकट है, तीन साल से कम आयु के बच्चे का कोई शुल्क नहीं है। स्कूल के बच्चे ग्रुप में आते हैं तो 50 स्कूल के बच्चे और ​दो शिक्षकों के लिए 700 रुपये शुल्क है। शिल्पग्राम में चार टिकट काउंटर बनाए गए हैं। इसके साथ ही मेरा आगरा एप और ताजमहोत्सव की वेबसाइट से भी आनलाइन टिकट ले सकते हैं।
आज शाम होगा शुभारंभ
शिल्पग्राम का मंगलवार शाम 5.30 बजे शुभारंभ होगा। केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह, उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय , मंत्री महिला एवं बाल विकास, बेबी रानी मौर्य होमगार्ड मंत्री धर्मवीर प्रजापति 33 वें ताजमहोत्सव का शुभारंभ करेंगे।
ताजमहोत्सव के कार्यक्रम
18 फरवरी मंगलवार श्रद्धा मिश्रा के भजन
19 फरवरी बुधवार को प्रसिद्ध लोक गायिका सुश्री मालिनी अवस्थी
20 फरवरी गुरुवार को अग्नि बैंड
21 फरवरी शुक्रवार को जस्सी गिल तथा आस्था गिल द्वारा पंजाबी गायन
22 फरवरी शनिवार, को बृजेश शांडिल्य का गायन, बटेश्वर में प्रेम प्रकाश दुबे की आरती, भजन संध्या तथा ताज व्यू गार्डन में फ्लॉवर शो के साथ कुमार सत्यम के गजल का कार्यक्रम
23 फरवरी रविवार को पीयूष मिश्रा/कनिका कपूर, फतेहपुर सीकरी में साबरी ब्रदर्स द्वारा सूफी कलाम की प्रस्तुति होगी।
24 फरवरी को नितिन कुमार
25 फरवरी मंगलवार को सुनील ग्रोवर की कॉमेडी,
26 फरवरी बुधवार को सुप्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल की भजन संध्या
27 फरवरी गुरुवार को समापन अवसर पर सचेत एवं परंपरा द्वारा अपनी मनमोहक प्रस्तुति दी जाएगी।

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News : Demand Agra-Lucknow Express way road safety audit#Agra

आगरालीक्स…Agra News : आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसों की रोकथाम के लिए सड़क...

बिगलीक्स

Agra News : Nursing student parents lodge FIR against doctor#Agra

आगरालीक्स…Agra News : आगरा में नर्स के साथ लिव इन रिलेशनशिप में...

कुंभ 2025बिगलीक्स

Pragraj News : Mahakumbh not extend after 26th February 2025#Pragraj

प्रयागराजलीक्स ….क्या महाकुंभ आगे बढ़ेगा, इन अफवाहों पर विराम लग गया है,...

बिगलीक्स

Agra News Video : Cricketer Shikhar Dhawan Visit Taj Mahal, Ask question of Diana Bench, Worker hand cutting myth, All answers here#Agra

आगरालीक्स ..वीडियो न्यूज ..आगरा आए क्रिकेटर शिखर धवन को देखकर पर्यटक क्या...