Monday , 9 November 2026
Home बिगलीक्स Agra News: Radhaswami Samadh Open from 20th February for devotees…#agranews
बिगलीक्स

Agra News: Radhaswami Samadh Open from 20th February for devotees…#agranews

1.1k

आगरालीक्स…आगरा में कल 20 फरवरी से खुल रही है राधास्वामी समाध. दर्शन का टाइमिंग भी किया गया जारी…121 साल से चल रहा है इसका निर्माण.. आकर्षण का केंद्र है सोने का कलश…जानें इसका इतिहास

राधास्वामी सत्संग, स्वामीबाग में स्थित राधास्वामी मत के प्रवर्तक परम पुरुष पूरनधनी स्वामी जी महाराज की महापवित्र समाध को सभी दर्शनार्थियों के लिए गुरुवार 20 फरवरी 2025 से खोला जा रहा है. इसके खुलने का समय सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक होगा. प्रवेश के लिए पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड या वोटर आईडी लानी होगी.

1904 से चल रहा है​ निर्माण
यह महापवित्र समाध का निर्माण सन् 1904 से सेंट्रल एडमिनिस्ट्रेटिव काउंसिल स्वामीबाग आगरा द्वारा किराया जा रहा है जो कि अब पूर्णताकी ओर है. यह समाध सेंट्रल एडमिनिस्ट्रेटिव काउंसिल राधास्वामी सत्संग स्वामीबाग आगरा के पूर्ण अधिपत्य है.

मजदूरों की चौथी पीढ़ी दे रही अंतिम रूप
110 फीट ऊंचे राधास्वामी समाध को बनाने में हर रोज करीब 300 मजदूरों ने काम किया है. 1904 में इस मंदिर को बनाने के लिए जो मजदूर आए थे बाद में भी उन्हीं की पीढ़ी काम करती रही है. इस वर्ष जब समाध बनकर तैयार हुआ है तो 1904 में आए मजदूरों की चौथी पीढ़ी ने इसे अंतिम रूप दिया है.

आकर्षण का केंद्र सोने का कलश
पवित्र समाध के लिए बने कलश पर सोना चढ़ाया गया है. कलश पर 155 किलोग्राम सोने की परत से नक्काशी की गई है. इतिहास में यह अब तक का सबसे अनोखा कलश है. हालांकि ताजमहल और दूसरे स्मारकों व धर्मस्थलों में कई कलश लगे हैं मगर श्रद्धालुओं के सहयोग से बनने वाला यह अनूठा कलश होगा. इसके निर्माण में इतनी कड़ी सुरक्षा बरती जा रही है कि दस्तकार, प्रबंधक, सुरक्षा दस्ते के जवान सभी कैमरों की जद में हैं.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: Sanjay Place most Polluted Area of Agra on Deepawali

आगरालीक्स आगरा में छह घंटे तक लगातार चले बम पटाखे, एक्यूआई 200...

बिगलीक्स

Agra News: Weather forecast for 9th November 2026

आगरालीक्स आगरा में सुबह ठंडी हवा, जानें आज कैसा रहेगा मौसम।आगरा में...

बिगलीक्स

Agra News: Woman lodge FIR against Gym Trainer in Agra

आगरालीक्स आगरा में जिम ट्रेनर ने युवती को फ्लैट पर ले जाकर...

बिगलीक्स

Agra Weather Update: Temperature @ 16 Degree in Agra

आगरालीक्स आगरा में सुबह धुंध छाने लगी है, 16 डिग्री पहुंचा पारा।...

error: Content is protected !!