आगरालीक्स… आगरा के डॉ भीमराव अंबेडकर विवि में राज्यपाल राम नाईक और उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा पहुंच गए हैं, वे यहां लोकार्पण करेंगे। इसमें से विवि में ‘संस्कृति भवन, ललितकला कुंज’ ललित कला संस्थान परिसर में बनेगा। ‘छत्रपति शिवाजी महाराज दीक्षांत सभागार’ का निर्माण आईईटी के सामने किया जाएगा।
शनिवार सुबह विवि के जेपी सभागार में राज्यपाल राम नाईक, उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने लोकार्पण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। साथ ही ‘आनलाइन अफ्लिएशन सिस्टम’ पोर्टल का करेंगे।
गोरखपुर में हुई मौत के सवालों का देना होगा जवाब
गोरखपुर के हॉस्पिटल में 40 से अधिक मौत के मामले में राज्यपाल राम नाईक और उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा को मीडिया के सवालों का जवाब देना होगा, इस मामले में अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है कि बच्चों की मौत कैसे हुई लेकिन इतनी बडी संख्या में बच्चों की मौत ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। बीआरडी मेडिकल कालेज के 100 नंबर इंसेफ्लाइटिस वार्ड में हर दिन जिंदगी और मौत की जंग देखने को मिलती है लेकिन शुक्रवार को वहां का मंजर कुछ और ही भयावह था। मौत का पलड़ा जिंदगी पर भारी था। इसका भय वहां मौजूद हर उस व्यक्ति पर था, जिसके कलेजा का टुकड़ा इस जंग में हार की कगार पर खड़ा था। टंगी सांसें और आंखों से बहते आंसू और उन सबके बीच जेहन में उठ रहे व्यवस्था पर सवाल की छटपटाहट हर तीमारदार के चेहरे पर साफ झलक रही थी।