आगरालीक्स…आगरा में हाइवे पर खड़े ट्रक में जा घुसी तेज रफ्तार वैगनआर कार….कार के उड़ गए परखच्चे
आगरा के थाना किरावली क्षेत्र में बुधवार सुबह रुनकता चौराहे के पास हाइवे पर खड़े एक ट्रक में तेज रफ्तार कार जा घुसी. टक्कर इतनी तेज थी कि कार के आगे का पूरा हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. इसमें कार सवार चार लोग बुरी तरह से घायल हो गए हैं जिन्हें एसएन में भर्ती कराया गया है.
ये लोग हुए घायल
हादसे में कार सवार सुमित, दिनेश गुप्ता और अंकित टंडन सहित एक अज्ञात गंभीर रूप से घायल हुआ है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने चारों फंसे लोगों को कार की चादर काटकर बाहर निकाला. घायलों को तत्काल एंबुलेंस से एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया. पुलिस का कहना है कि हादसे की जांच की जा रही है.