आगरालीक्स …पुलिस की जीप और ट्रैक्टर की भीषण भिडंत में एसएसआई की मौत हो गई, चालक सहित तीन पुलिस कर्मी घायल हैं। इन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
मथुरा के सुरीर थाना क्षेत्र के कोतवाली की जीप से एसएसआई जाकिर अली अपनी टीम के साथ जा रहे थे। रविवार रात को पुलिस जीप में अनियंत्रित ट्रेक्टर ट्रॉली ने टक्कर मार दी, भीषण भिडंत में एसएसआई जाकिर अली जीप के नीचे गिए गए और उसके पहिए के नीचे आ गए, चीख पुकार सुनकर स्थानीय लोग आए। पुलिस जीप से घायलों को बाहर निकाला, इस दौरान एसएसआई जाकिर अली की मौत हो गई। जबकि जीप का ड्राइवर सहित तीन पुलिस कर्मी घायल हैं। वहीं, हादसे के बाद ट्रैक्टर ट्रॉली को छोडकर चालक भाग गया।
बस के पहिय से एचसीपी की मौत
जनपद मथुरा थाना राया के नगला अर्जुन निवासी एचसीपी प्रेमपाल (52) थाना जैथरा, एटा में दो साल से तैनात थे। शनिवार देर रात करीब दस बजे वह कस्बा जैथरा स्थित केनरा बैंक के पास गश्त कर रहे थे। उसी समय फर्रुखाबाद से एटा की तरफ जा रही एक तेज रफ्तार प्राईवेट बस का पहिया निकल गया और एचसीपी उसकी चपेट में आने से घायल हो गए। घायल एचसीपी को जिला अस्पताल से आगरा रेफर कर दिया। आगरा ले जाते समय रास्ते में घायल प्रेमपाल ने दम तोड़ दिया। परिवारीजनों ने बताया कि मृतक पुलिस में 1978 में भर्ती हुए थे। अगले साल जुुलाई में वह सेवानिवृत्त होने वाले थे।