आगरालीक्स.. आगरा में पंडित दीनदयाल उपाध्याय एयरपोर्ट के निर्माण का शुभारंभ अक्टूबर में सीएम योगी आदित्यनाथ करेंगे। एयरपोर्ट पर जमीन अधिग्रहण के लिए 64 करोड का बजट आ गया है। यहां अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधायों से युक्त हवाई अडडा बनाया जाएगा।
रविवार को सर्किट हाउस में आयोजित बैठक में बताया कि एक महीने में एयरपोर्ट के लिए किसानो को पैसा बांट कर शेष जमीन पर कब्जा ले लिया जाएगा। इसके बाद सिविल टर्मिनल की बाउंडीवॉल बनाई जाएगी। वहीं, अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में सीएम आदित्यनाथ योगी और केंदीय नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री जयंत सिन्हा निर्माण कार्य का शुभारंभ करेंगे। सर्किट हाउस में आयोजित बैठक में एससी आयोग के चेयरमैन प्रो.रामशंकर कठेरिया, डीएम गौरव दयाल विधायक डा.जीएस धर्मेश हेमलता दिवाकर कुशवाह भाजपा के प्रदेश सह कोषाध्यक्ष नवीन जैन कमेटी सदस्य प्रहलाद अग्रवाल सतीश इंजीनियर राकेश गर्ग रमेश वाधवा प्रमोद गुप्ता गांधी शरद चौहान श्याम सुंदर पराशर आदि मौजूद रहे
55 एकड में 2 साल में तैयार होगा सिविल टर्मिनल
खेरिया हवाई अडडे से सटे धनौली में 55 एकड जमीन में सिविल टर्मिनल विकसित किया जाना है। इसके लिए 30 एकड जमीन ली जा चुकी है, अभी 25 एकड जमीन किसानों से लेकर एयरपोर्ट अथॉरिटी को देनी है। शासन ने 25 मई 2016 को सिविल टर्मिनल के लिए एक अरब 53 करोड 67 लाख रुपये मंजूर किए थे।
रनवे की बढाई जाएगी लंबाई
110 करोड़ रुपये से रनवे की लंबाई बढ़ाकर इसे बड़े विमानों की लैंडिंग के लायक बनाया जाएगा। रनवे विस्तार के लिए प्रदेश सरकार धनराशि खर्च करेगी और विस्तार भी प्रदेश सरकार ही कराएगी।
आगरा से मिलेगी फ्लाइट
. आगरा से मुंबई, बैंगलूरू, चेन्नई सहित दक्षिण भारत के शहरों के लिए फ्लाइट मिल सकेगी। मीडिया ने सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट दी है कि रविवार को यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली में केंद्रीय नागर विमानन मंत्री गजपति राजू से मुलाकात की, केंद्र सरकार की उडान योजना के साथ जुड कर आगरा से दक्षिण भारत के शहरों के लिए सीधी फ्लाइट की सुविधा देने पर चर्चा की। ऐसा होने पर आगरा से देश भर के शहरों को फायदा होगा, यहां बडी संख्या में पर्यटक ताजमहल का दीदार करने आते हैं। यहां से सीधी फ्लाइट शुरू होने से पर्यटक की आगरा आने और देश के अन्य शहरों में जाने की संख्या में इजाफा हो सकेगा।
दरअसल, केंद्र सरकार ने 2016 में उडान रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम शुरू की थी, इसके लिए केंद्र सरकार एयर कनेक्टिविटी के लिए प्रदेश सरकार के साथ मिलकर एयपोर्ट विकसित करेगी। विमानन कंपनियों को संसाधन उपलब्ध कराएगी, जिससे आगरा सहित पर्यटक शहरों से सीधे फ्लाइट मिल सके।