आगरालीक्स …Agra News : बच्चों को मोबाइल कितना इस्तेमाल करना चाहिएखाने में क्या होना दें,25 प्रतिशत प्रोटीन कैसे दें।आगरा के बाल रोग विशेषज्ञों ने बताया। ( Agra News : Five color Thali for children#Agra )
आईएमए, आगरा द्वारा गुरुवार को मिल्टन पब्लिक स्कूल ,अवधपुरी में स्कूल हेल्थ प्रोग्राम के तहत आयोजित कार्यक्रम में बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अरुण जैन ने कहा कि पौष्टिक थाली मैं 50 प्रतिशत सब्जी सलाद होना चाहिए, 25 प्रतिशत में प्रोटीन यानी की दालें और 25 प्रतिशत में रोटी, चावल होना चाहिए | थाली पांच रंग की होनी चाहिये | बच्चो को जंक फ़ूड जैसी कोल्ड ड्रिंक, आईस्क्रीम , चॉकलेट फ़ूड बंद फ़ूड का सेवन नहीं करना चाहिए |
मोबाइल का इस्तेमाल सीमित रखें
बच्च्चों को रोज एक घंटा व्यायायम करना चाहिए .बच्चों को मोबाइल का इस्तेमाल एक या दो घंटे से ज्यादा नहीं करना चाहिए | नहीं करना चाहिए | सोते समय मोबाइल का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए | ज्यादा से ज्यादा समय परिवार, दोस्तों और अच्छी किताबें पढ़ने मैं बिताना चाहिए | आईएमए, आगरा के सचिव डॉ. रजनीश मिश्रा ने मानसिक स्वास्थ्य के महत्त्व को समझाया | बच्चो को माँ बाप , टीचर्स के साथ अपनी प्रॉब्लम्स को बताना चाहिए । अचानक बच्चे का सुस्त हो जाना, अपने आप में खोए रहना खतरे के निशानी है। डॉ. मीता कुलश्रेष्ठ द्वारा छात्रों को प्लास्टिक से स्वास्थ्य व पर्यावरण पर हो रहे दुष्प्रभाव के बारे में बताया गया और इससे बचने के उपाय भी बताये गए। कहा कि हमारे शहरों में प्लास्टिक वेस्ट की मात्रा बढ़ती जा रही है जो कई सौ वर्षों तक नष्ट नही होता। जो न केवल हमारे हवा में जहर घोलता है बल्कि मिट्टी व पानी में मिलकर वापस हमारे शरीर मे प्रवेश कर जाता है। जिससे कई घातक बीमारियां जैसे डायबिटीज , कैंसर, मोटापा, प्रजनन शक्ति कम होना आदि हैं।