आगरालीक्स…आगरा में 8 मार्च को लग रहा हैल्थ कैम्प..मोतियाबिंद सहित सभी तरह की हांगी जांच. निशुल्क दवाएं भी मिलेंगी…रक्तदान भी किया जाएगा
हर वर्ष की भांति इस बार श्रीमहालक्ष्मी भक्त मंडल रजि. स्व. राधे गोपाल कपूर की स्मृति में विशाल रक्तदान एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन करने जा रहा है। संस्था के ट्रस्टी राम मोहन कपूर एवं सतीश गोपाल के अनुसार संस्था द्वारा आठ मार्च को वाटरवर्क्स स्थित अग्रवन प्रथम तल पर विशाल रक्तदान एवं चिकित्सा शिविर आयोजित कर रहा है। शिविर में स्त्री, गुर्दा, फिजिशियन, नेत्र, हृदय, दंत, नस, हड्डी और नाक कान गला रोग सहित स्वास्थ्य जांच और निःशुल्क दवा वितरण भी किया जाएगा। आगरा के चिकित्सकों के दल के साथ ही दिल्ली के विशेषज्ञ भी शिविर में परामर्श देंगे।

अध्यक्ष संजय अग्रवाल के अनुसार संस्था द्वारा हर तीन माह में मोतियाबिंद के छह निःशुल्क आपरेशन का प्रकल्प चल रहा है। आपरेशन श्रीक्षेत्र बजाजा के अस्पताल में कराए जाते हैं। इसके भी मरीजों की निःशुल्क जांच शिविर में की जाएगी। शिविर सुबह 10 बजे से सायं 4 बजे तक चलेगा। शिविर के रजिस्ट्रेशन आदि भी निःशुल्क हैं, जिसके लिए संजय अग्रवाल से 9219182315 पर और दिलीप भंडारी 8273412810 पर संपर्क कर सकते हैं।