आगरालीक्स…. Agra News : आगरा कोर्ट में सांसद व एक्ट्रेस कंगना रनौत की तरफ से अपना जवाब दाखिल करने के लिए समय मांगा है। जानें पूरा मामला। ( MP, Actress Kangana Ranaut Agra Case: Next Hearing on 18th March 2025 3Agra )
हिमाचल के मंडी से भाजपा सांसद व एक्र्टेस कंगना रनौत के पिछले वर्ष किसानों पर की गई टिप्पणी के खिलाफ राजीव गांधी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता रमाशंकर शर्मा ने 11 सितंबर 2024 को वाद दायर किया था। इय मामले में वादी के साथ ही गवाहों के बयान हो चुके हैं, थाना न्यू आगरा प्रभारी ने भी अपनी आख्या कोर्ट में पेश कर दी थी। इस मामले में अब तक कोर्ट ने कंगना रनौत से अपना पक्ष रखने के लिए उनके हिमाचल प्रदेश स्थित कुल्लू मनानी के और दिल्ली के पते पर तीन बार नोटिस भेजे थे। नोटिस में कहा गया था कि कंगना रनौत स्वयं अथवा अपने अधिवक्ता के माध्यम से कोर्ट में हाजिर होकर बताएं कि व अपना पक्ष रखना चाहती हैं अथवा सुनवाई करना चाहती हैं। मगर, कंगना रनौत हाजिर नहीं हुईं थी और न उनकी तरफ से कोई अधिवक्ता हाजिर हुए।
अगली सुनवाई 18 मार्च को
गुरुवार को कोर्ट में इस मामले में सुनवाई हुई। सांसद व एक्ट्रेस कंगना रनौत की तरफ से उनकी अधिवक्ता हाजिर हुईं, उन्होंने वकालत नामा पेश कर जवाब दाखिल करने के लिए कोर्ट से समय मांगा है। अगली सुनवाई 18 मार्च को होगी।