आगरालीक्स…होली पर भी ट्रेनें हाउसफुल. आने—जाने वालों को नहीं मिल रही कन्फर्म टिकट. आगरा से आने और जाने वाली ट्रेनों में भी लंबी वेटिंग…
ट्रेनें इस समय हाउसफुल चल रही हैं. जनवरी की शुरुआत से ही महाकुंभ की शुरुआत हो गई थी जिसके कारण ट्रेनों सीटें मिलना मुश्किल हो गया था. प्रयागराज जाने वालों को कन्फर्म टिकट नहीं मिल सके. भीड़ कैसी थी ये सभी ने देखा था लकिन होली पर भी सुकूनभरा सफर नहीं मिलने वाला है. मार्च के अंतिम सप्ताह में कन्फर्म टिकट के लिए लोगों को इंतजार करना पड़ रहा है. लंबी—लंबी वेटिंग चल रही हैं.
झेलम एक्सप्रेस में वेटिंग 100 के आसपास चल रही है. इसी तरह केरला एक्सप्रेस, कर्नाटकएक्सप्रेस, प्रयागराज जयपुर, अवध एक्सप्रेस, अजमेर सियालदाह एक्सप्रेस में भी 20 तक लंबी वेटिंग हैं. कोटा पटना एक्सप्रेस में भी 15 मार्च तक लंबी वेटिंग हैं. शताब्दी, राजधानी, आगरा —निजामुद्दीन वंदे भारत, आगरा बनारस वंदेभारत में भी 20 से 26 मार्च तक सीट उपलब्ध नहीं हैं.