आगरालीक्स…आगरा के राजरानी अपार्टमेंट के फ्लैट में लग रहे थे हार—जीत के दांव. 1.52 लाख कैश सहित 9 जुआरी किए गए अरेस्ट.
आगरा के थाना सिकंदरा स्थित राजरानी अपार्टमेंट के एक फ्लैट में जुए की महफिल सजी हुई थी. सूचना पर पुलिस ने यहां छापा मारकर नौ जुआरियों को अरेस्ट किया है. इनके पास से पुलिस ने 1.52 लाख रुपये कैश भी बरामद किया है. इसके अलावा 10 मोबाइल और पांच दोपहिया वाहन भी मिले हैं.
पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपियों में एक गैंगस्टर सहित व्यापारी भी शामिल हैं. डीसीपी सिटी सूरज राय के अनुसार आरोपियों में योगेश, प्रवीन त्यागी, जसवीर सिंह, पूरन सिंह, अनिल, सतीश, दीपक अग्रवाल, सुरेश और प्रमोद हैं. इनमें पूरन सिंह न्यू आगरा थाने में गैंगस्टर भी है. वह चोरी के मामले में अरेस्ट भी हुआ था. वहीं प्रमोद की मोबाइल एसेसरीज की दुकान है. इसने ही अपने साथी दीपक और अनिल के साथ जुए की महफिल सजाई थी.