आगरालीक्स….आगरा में क्रिकेट मैच में दिखा रोमांचक मुकाबला. डॉक्टर क्रिकेट प्रीमियर लीग में अनुभवी डॉक्टर्स जायँट्स और जोशीले मास्टर्स का मैच आखिरी गेंद तक चला…जानिए किस टीम ने मारी बाजी
आगरा के कुबेरपुर में खेले जा रहे डॉक्टर्स क्रिकेट प्रीमियर लगी में टॉस टीम जायँट्स के कप्तान डॉक्टर अशांक गुप्ता ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया, उनके इस निर्णय को उनके सलामी बल्लेबाज जोडी डॉक्टर अशांक ( 68 रन 39 गेंद ) और डॉक्टर आशुतोष गुप्ता ( 53 रन 40 बॉल) की जुगलबन्दी का बेहतरीन साथ मिला और दौनों ने पहले विकेट के लिए 119 रन की साझेदारी की और उसके बाद डॉक्टर मेघल गोयल की तेज ( 38 रन 20) पारी से टीम जायँट्स ने 5 विकेट पर निर्धारित 20 ओवर में 191 रन का बडा स्कोर खड़ा किया। टीम मास्टर्स की तरफ से डॉक्टर रोहित ने 2 और डॉक्टर गौरव ने 1 विकेट लिया
जीत के लिए निर्धारित 192 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम मास्टर्स के बल्लेबाजों ने सधी हुई शुरुआत की डॉक्टर प्रिंस पचौरी ( 52 रन 40 बॉल) और डॉक्टर अफनान ( 30 रन 21 बॉल) ने मैच को आखिर तक ले जाने के इरादे से बल्लेबाजी की और अन्त में डॉक्टर रोहित (36 रन 13 बॉल) के ताबड़तोड़ छक्कों ने मैच को रोमांचक आखिरी गेंद तक खींच दिया लेकिन जायँट्स की जीत नहीं रोक पाये। डॉक्टर ब्रजेश ने आखिरी किफायती ओवर करके जीत को अपनी टीम जायँट्स की झोली में डाल दिया। टीम मास्टर्स की तरफ से डॉक्टर ब्रजेश ने 2, डॉक्टर आशीष जौहरी ने 3 और डॉक्टर आशुतोष गुप्ता और डॉक्टर अशांक ने 1-1 विकेट लिया।
डॉक्टर अशांक को मैन ऑफ़ द मैच
डॉक्टर रोहित यादव को फाइटर ऑफ़ द मैच
डॉक्टर आशुतोष गुप्ता को बेस्ट बल्लेबाज
डॉक्टर आशीष जौहरी को बेस्ट गेंदबाज
और डॉक्टर राजीव पचौरी को मूवमेंट ऑफ़ द मैच पुरष्कार दिया गया
मैच के दौरान आयोजन समिति के डॉक्टर गौरव महेश गुप्ता, डॉक्टर देवाशीष सरकार, डॉक्टर आलोक मित्तल, डॉक्टर अशांक गुप्ता, डॉक्टर अपूर्व यादव, डॉक्टर रोहित महेश गुप्ता, डॉक्टर गौरव शर्मा, डॉक्टर अफनान, डॉक्टर कौश्तुभ साने, डॉक्टर मनीष गोयल, डॉक्टर वी पी सिंह आदि मौजूद रहे।