आगरालीक्स….Agra News : आगरा में पत्नी के बाद गर्ल फ्रेंड से तंग आकर युवक ने की सुसाइड, फेसबुक पर वीडियो और सुसाइड नोट डालने के बाद फंदे पर लटका। ( Agra News : Girl friend torture me claim man, Found dead in home in Agra#Agra)
आगरा के अछनेरा का रहने वाला जितेंद्र एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है, उसके पिता राजेंद्र के अनुसार, जितेंद्र ने 16 फरवरी को घर पर फांसी के फंदे पर लटक कर सुसाइड कर ली थी, उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया। 20 फरवरी को परिजनों को पता चला कि जितेंद्र ने सुसाइड करने से पहले फेसबुक पर वीडियो और सुसाइड नोट डाला है तो परिजनों ने उसे चेक किया।
वीडियो में चार साल से टार्चर करने का आरोप लगाया
वीडियो में जितेंद्र का कहना है कि गर्लफ्रेंड और उसके परिजन चार साल से टार्चर कर रहे हैं, सात लाख रुपये हड़प लिए। पैसे वापस मांगने पर परिवार सहित जान से मारने की धमकी देने के साथ यह भी कह रहे हैं कि शादी नहीं करने देंगे। परिजनों की शिकायत पर पुलिस जांच में जुटी है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।