आगरालीक्स… Agra News : आगरा में मनोरोगियों को उनके घर से अस्पताल तक लाने के लिए एंबुलेंस, 24 घंटे 14416 पर कॉल कर ले सकते हैं परामर्श। ( Agra News : Ambulance for Institute of Mental Health Agra#Agra )
आगरा के मानसिक स्वास्थ्य संस्थान में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि अधिसंख्य आबादी मानसिक दबाब और मानसिक तनाव की यंत्रणा से गुजर रही है मनो रोगियों की चौबीस घंटे काउंसिलिंग मनस चेतना हेल्प लाइन नं – 14416 के द्वारा की जा रही है मनो रोगियों को घर से लाने के लिए एक एम्बुलेंस का उद्घाटन मंत्री जी द्वारा किया गया, इस अवसर पर माननीय मंत्री जी द्वारा दो सोलर लाइट तथा एक वाटर ए.टी.एम. देने की घोषणा की गयी |
राशन की दुकान से मिले सेनेटरी पैड
जन औषधि केंद्रों के माध्यम से दो हजार से भी अधिक जेनरिक दवाएं व 300 सर्जिकल उत्पाद का वितरण 50 से 90 प्रतिशत कम दाम पर किया जा रहा है। प्रारंभ में केवल 190 जन औषधि केंद्र थे, वर्तमान में 15 हजार जन औषधि केंद्र संचालित है जहां वर्ष 2014 में जन औषधि केन्द्रों के माध्यम से 3 करोड़ की दवाएं बेचीं गयी थी वही वर्ष 2025 में अब तक 1470 करोड़ रूपये की दवाएं बेचीं गयी यह 500 गुना की वृधि अपार जन विशवास को दर्शाता है। महिलाओं में होने वाली बीमारियों में अस्वच्छता प्रमुख है। जनऔषधि केन्द्रों के माध्यम से केवल एक रूपये में सेनेटरी पैड बेचे जा रहे हैं। अब तक लगभग तीन करोड़ सैनेटरी पैड जन औषधि केन्द्रों के माध्यम से बेचे गये है। मंत्री ने व्यक्तिगत इच्छा व्यक्त की है कि महिलाओं के स्वास्थ्य की द्रष्टि से सैनेटरी पैड का वितरण राशन की दुकानों से राशन के साथ निशुल्क किया जाना चाहिए। पशुओं की दवाओं के वितरण के लिए भी जन औषधि केन्द्रों की तरह भी केंद्र खोले जाने चाहिए |