आगरालीक्स….. Agra News : आगरा के ताज रॉयल अपार्टमेंट में डॉक्टर के फ्लैट में युवती से रेप, एक अरेस्ट। ( Agra News : Maid molested in Flat in Agra#Agra)
आगरा के ताज रॉयल अपार्टमेंट, ताजगंज में महिला डॉक्टर रहती हैं, इसी अपार्टमेंट में उनका एक और फ्लैट है। उसी फ्लैट में उन्होंने घर पर काम करने वाली युवती को कमरा दे रखा है। गुरुवार रात को महिला डॉक्टर के घर काम करने के बाद युवती दूसरे फ्लैट में अपने कपड़े बदलने गई लेकिन काफी देर तक नहीं लौटी तो उन्हें चिंता हुई।
युवती गेट पर ही हो गई बेहोश
रात 12 बजे महिला डॉक्टर युवती को देखने के लिए जाने लगी, उन्होंने जैसे ही अपने फ्लैट का दरवाजा खोला, उनके सामने लहूलुहान हालत में युवती खड़ी हुई थी और गेट पर ही बेहोश हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया।
सिक्योरिटी गार्ड अरेस्ट
युवती ने होश आने पर बताया कि रात में जब वह कपड़े बदलने के लिए फ्लैट में जा रही थी तो उसके पीछे पीछे सिक्योरिटी गार्ड पवन कुमार भी आ गया और फ्लैट के अंदर घुस आया। उसने गलत काम किया, विरोध करने पर पीटा। पुलिस ने सिक्योरिटी गार्ड को अरेस्ट कर लिया है। युवती को महिला डॉक्टर ने दिल्ली की एजेंसी के माध्यम से घर का काम करने के लिए रखा था।