आगरालीक्स ..Agra News : .डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की सम सेमेस्टर की परीक्षा के लिए 31 मार्च को फार्म भरे जाएंगे। ( Agra News : Last date for Exam form 31st March 2025#Agra)
विवि ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत संचालित हो रहे स्नातक और परास्नातक के परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया को शुरू कर दिया है। विवि संबद्ध महाविद्यालयों के स्नातक स्तर पर द्वितीय, चतुर्थ और षष्ठम सेमेस्टर के परीक्षा फॉर्म भरवाएगा। वहीं परास्नातक स्तर पर द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के लिए फॉर्म भरने की प्रक्रिया को शुरू किया है। विवि बीए, बीएससी, बीकॉम और एमए, एमएससी, एमकॉम के 2.50 लाख से अधिक छात्रों के परीक्षा फॉर्म 31 मार्च तक भरवाएगा।
परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश के अनुसार सम सेमेस्टर परीक्षा के लिए कॉलेजों को 25 मार्च तक बैच बनाकर शुल्क जमा करनी होगी। 31 मार्च तक परीक्षा फॉर्म भरने का समय होगा। हालांकि 26 और 27 को जिन छात्रों के बैच बनाए जाएंगे, उन छात्रों के लिए कॉलेजों को विलंब शुल्क देना होगा। यह विलंब शुल्क पांच सौ रुपए प्रति छात्र होगा। परीक्षा नियंत्रक के अनुसार बैच बनाने के दो दिन के अंदर शुल्क जमा करना होगा। अन्यथा की स्थिति में पोर्टल बंद कर दिया जाएगा। इसके साथ ही शुल्क जमा होने के दो दिन में परीक्षा फॉर्म भरना होगा। ऐसा ना करने पर कॉलेज छात्रों के फॉर्म नहीं भर सकेंगे।