आगरालीक्स… Agra News : डीसीपी सिटी, आगरा सूरज राय के विदाई समारोह का वीडियो देखिए, उनकी गाड़ी को खींच कर ले गए पुलिस कर्मी. ( Agra News Video : Farewell of IPS Suraj Rai )
डीसीपी सिटी सूरज राय का स्थानांतरण सेनानायक पीएसी 6 वाहिनी मेरठ के पद पर हुआ है। 2018 बैच के आईपीएस सूरज राय ने जून 2023 को डीसीपी सिटी आगरा का कार्यभार संभाला था। उन्होंने आगरा कमिश्नरेट में कई नए काम किए, पुलिसिंग में सुधार के साथ ही अधिकारियों और पुलिस कर्मियों के बीच के तालमेल को बेहतर किया। ऐसे में पुलिस लाइन में आयोजित विदाई समारोह में उन्हें गाड़ी में बिठाकर पुलिस कर्मी गाड़ी को खींच कर ले गए।