आगरालीक्स…बरसाना में खेली जा रही विश्व प्रसिद्ध लठामार होली का वीडियो देखें. हुरियारों पर लट्ठ बरसा रहीं सखियां. रंगीली गली में गूंज रहे होली के गीत…10 लाख से अधिक लोग पहुंचे
बरसाना में इस समय होली का आनंद छाया हुआ है. इस समय विश्व प्रसिद्ध लठामार होली खेली जा रही हैं. बड़ी संख्या में राधा बनीं हुरियारिनें कृष्ण रूपी हुरियारों पर लट्ठ बरसा रही हैं. रंगीली गली में हो रही इस होली को देखने के लिए लाखों की संख्या में लोग पहुंचे हैं. इधर लट्ठ से बचने के लिए हुरियारे भी गीत गाते ढाल से अपना बचाव कर रहे हैं.
10 लाख से अधिक लोग पहुंचे
बरसाना की सुप्रसिद्ध लट्ठमार होली को देखने के लिए देश विदेश से करीब 10 लाख श्रद्धालु यहां पहुंचे हैं. बरसाने की रंगीली गली सहित हर गली एकदम फुल है. हर तरफ अबीर और गुलाल उड़ रहा है. होली खेलने के लिए भगवान कृष्ण के गांव नंदगांव से हुरियारे ढाल लेकर पहुंचे हैं. इधर हेलिकॉप्टर सं रंगीली गली में ऊपर पुष्प वर्षा की जा रही है.
