आगरालीक्स…आगरा में प्राकृतिक सामग्री से बना हर्बल गुलाल चाहिए तो यहां जाइए. पूरी तरह से केमिकल फ्री तथा हर्बल है यहां का गुलाल…
आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में ताज नेचर वॉक में ग्रामीण महिलाओं द्वारा तैयार हर्बल गुलाल को विक्रय हेतु लॉन्च किया गया। ताज नेचर वॉक समिति, आगरा और पारिजात संस्था के सौजन्य से धांधुपरा ग्राम की महिलाओं द्वारा प्राकृतिक सामग्री से हर्बल गुलाल तैयार किया गया है। गुलाल पूर्णतः केमिकल फ्री तथा हर्बल है जिसको अरारोट, पालक , चुकंदर, मेंहदी, टेसू इत्यादि से बनाया गया है।
इसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं को अतिरिक्त आय का श्रोत उपलब्ध कराना, महिला सशक्तिकरण तथा प्रकृति संरक्षण है। उक्त गुलाल ताज नेचर वॉक पर विक्रय के लिए होली से पहले 12 मार्च तक उपलब्ध रहेगा। इस परियोजना में पारिजात ngo से डॉक्टर अनुराधा, वन विभाग से अरविंद मिश्रा, उप प्रभागीय वनाधिकारी, क्षेत्रीय वन अधिकारी दिशा सिंह, सुरभि, शुभम सक्सेना, गोविंद इत्यादि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इससे पूर्व वन विभाग की वसुंधरा नर्सरी पर ग्रामीण महिलाओं को उक्त कार्य का प्रशिक्षण दिया गया था। कार्यक्रम में DFO आदर्श कुमार, पारिजात संस्था से डॉक्टर अनुराधा चौहान, धीरज मोहन, जैव वैज्ञानिक डॉ प्रीतिश व कौशल चौहान, ITC मुगल से राजेश सिंह, वन विभाग से सुरभि, जीतेश, राम प्रकाश इत्यादि उपस्थित रहे।
