आगरालीक्स…दयालबाग में बसंतोत्सव की बहार. खूबसूरत रूप से सजाई गईं सतसंगी कॉलोनियां. आकर्षक विद्युत सज्जा…देखें फोटोज
“आज आया बसन्त नवीन।
सखी री खेलो गुरु संग फाग रचाय।।”
बसंत के अति पावन अवसर पर दयालबाग में रात्रि के समय भव्य एवं आकर्षक विद्युत सज्जा की जाती है। इस पावन पर्व पर परम पूज्य गुरु महाराज और परम आदरणीय रानी साहिबा दयालबाग़ और आसपास की सतसंगी कॉलोनियों में विजिट का प्रोग्राम रखते हैं।
इस बार बसंत पंचमी का आयोजन हैं ख़ास
बसंत पंचमी के साथ ही परम पूज्य गुरुमहाराज प्रोफेसर प्रेम सरन सतसंगी साहब का जन्मोत्सव भी मनाया जाएगा। यह विशेष दिन 9 मार्च को मनाया जाएगा, और इस अवसर पर दयालबाग़ में भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सतसंगियों के बीच यह दिन श्रद्धा और भक्ति से भरा रहेगा। बसंत पंचमी के दौरान हरियाणा और राजस्थान क्षेत्र के रीजन द्वारा लगाई जा रही कियोस्क पर विशेष रूप से 24 घंटे अपनी सेवाएं प्रदान की जाएंगी। इन कियोस्क पर, क्षेत्रीय स्वाद से भरपूर स्वस्थ भोजन किफायती दामों पर उपलब्ध रहेगा, जिससे सभी श्रद्धालु स्वादिष्ट और पौष्टिक भोजन का आनंद ले सकेंगे।
इस वर्ष, बसंत पंचमी के उपलक्ष्य में आयोजित सभी आयोजनों को होली तक मनाया जाएगा। इस विशेष आयोजन का उद्देश्य यह है कि सभी सतसंगी बार-बार दयालबाग़ आने के बजाय, एक ही उत्सव में पूरे कार्यक्रम का आनंद उठा सकें।




