Monday , 10 March 2025
Home बिगलीक्स TCS Manager Manav Sharma Death Case Update: Family problem start after Manav know about Wife I Phone gifted by her friend#agra
बिगलीक्स

TCS Manager Manav Sharma Death Case Update: Family problem start after Manav know about Wife I Phone gifted by her friend#agra

आगरालीक्स…Agra News : आगरा में टीसीएस मैनेजर की सुसाइड मामले में पत्नी निकिता को आईफोन उसके एक्स ब्वाय फ्रेंड ने गिफ्ट किया था, पुलिस पूछताछ में कई नई बातें सामने आईं हैं। ( TCS Manager Manav Sharma Death Case Update: Family problem start after Manav know about Wife I Phone gifted by her friend#agra)
आगरा के डिफेंस एस्टेट कॉलोनी में रहने वाले टीसीएस कंपनी, मुंबई में मैनेजर मानव शर्मा ने 24 फरवरी की सुबह सुसाइड कर ली थी, इससे पहले एक वीडियो बनाया था इसमें पत्नी निकिता पर गंभीर आरोप लगाए थे। इस मामले में निकिता सहित ससुरालीजनों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस निकिता के संपर्क में आए लोगों से पूछताछ कर रही है।


2021 में निकिता से मोहित की हुई थी दोस्ती
पुलिस पूछताछ में निकिता के एक्स ब्वाय फ्रेंड मोहित ने बताया कि बरहन के रहने वाले अभिषेक ने उसकी निकिता से पहचान कराई थी। निकिता को मोहित ने ही आईफोन गिफ्ट किया था। यह मानव शर्मा को भी नहीं पता था। मानव शर्मा को बरहन की रहने वाली युवती के इंस्टाग्राम से सात जनवरी 2025 को मैसेज आया था इसमें उसने निकिता और उसकी बहनों के बारे में उल्टा सीधा लिखा था साथ ही कहा था कि वह निकिता से पूछे कि उसे आईफोन किसने दिया है। यहीं से मानव और निकिता के बीच में रार शुरू हो गई थी।
चैट में भी मोहित ने पूछा था कि मोहित से बात कर रही हो क्या


पुलिस पूछताछ में सामने आया है​ कि मोहित शादीशुदा है, सात जनवरी को मानव शर्मा को जब मोहित द्वारा निकिता को आईफोन दिए जाने का पता चला तो दोनों के ​बीच पारिवारिक कलह शुरू हो गई। 24 फरवरी को सुसाइड करने से पहले मानव पत्नी निकिता से चैट कर रहा था , उसमें भी उखने जब निकिता का फोन बिजी जाने लगा तो लिखा था कि क्या मोहित से बात कर रही हो। वहीं, पुलिस ने मोहित को पूछताछ के लिए बुलाया तो उसके परिवार और पत्नी को भी पता चल गया है। निकिता कहां है यह मोहित को भी नहीं पता है उसका संपर्क भी नहीं हुआ है इसलिए पुलिस ने पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया।

Related Articles

बिगलीक्स

DPL , Agra News : Doctors Masters win by 67 runs, Dr. Gaurav Sharma scores 175 runs on 65 ball#Agra

आगरालीक्स …Agra News : आगरा डॉक्टर्स प्रीमियर लीग में रविवार को चैंपियंस...

बिगलीक्स

Agra News : National Chamber election today, 1477 candidate cast vote#Agra

आगरालीक्स..Agra News : .. आगरा में नेशनल चैंबर के चुनाव आज, अध्यक्ष...

बिगलीक्स

Agra News : Balloon shoulder Arthroplasty for shoulder cuff repair#Agra

आगरालीक्स ….Agra News : झटका लगा और कंधे की मांसपेशी टूट गई,...

बिगलीक्स

Agra News : 24 year old Btech Student killed while watching Champions Trophy final on mobile with friend#Agra

आगरालीक्स…Agra News : आगरा में भारत और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्राफी...

error: Content is protected !!