Thursday , 22 October 2026
Home आगरा Agra News: Holi of perfume was celebrated in Khatu Shyam Temple, Jeoni Mandi, Agra…#agranews
आगरा

Agra News: Holi of perfume was celebrated in Khatu Shyam Temple, Jeoni Mandi, Agra…#agranews

613

आगरालीक्स…आगरा में इत्र की सुगंध से सुगंधित हुआ खाटू नरेश का दरबार, भक्ति महकी, गूंजा हारे के सहारे का नाम. खाटू श्याम मंदिर जीवनी मंडी में हुई इत्र की होली

गुलाब, केवड़ा, चंदन, मोगरा की सुगंध से सुगंधित हुआ जीवनी मंडी स्थित श्रीखाटू श्याम जी मंदिर का परिसर। दस दिवसीय श्रीश्याम फाल्गुन महोत्सव के अंतर्गत बुधवार को इत्र की होली खेली गयी। मंदिर परिसर पहुंचने से बहुत पहले ही वातावरण में इत्र की सुगंध अनुभव हो रही थी। सुगंध की लहर भक्ति की उमंग को और अधिक सुबंधित कर रही थी और होली की तरंग में आनंद का रस घोल रही थी।

रंग बिरंगे फूलों के मध्य श्रंगारित श्याम बाबा की श्रंगार सेवा बबिता विक्रम अग्रवाल की ओर से रही। पोशाक सेवा आलोक अग्रवाल की ओर से और इत्र की होली सेवा राजीव अग्रवाल की ओर रही। इत्र की छोटी− छोटी शीशियों को प्रसाद रूप में प्राप्त कर भक्त निहाल होते रहे। भक्तों में इत्र का छिड़काव भी किया गया। जिससे भक्त तन− मन को बाबा की भक्त की सुगंध से आल्हादित कर रहे थे। अनूप गोयल, सोनू गर्ग, राजा पुरोहित और मोनू सिंघल ने होली के धमार गाकर भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मंदिर परिसर से बाहर भी भक्तों का रेला जहां था वहीं झूमने लगा। इस अवसर पर दिनेश चंद्र अग्रवाल, संजय अग्रवाल, विकास गोयल, विपिन बंसल आदि ने इत्र प्रसादी का वितरण किया। गुरुवार को होलिका दहन के दिवस पर मंदिर में फूलों की होली का आनंद बरसेगा।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

MLC election Agra 2026: Polling parties dispatched; voting begins tomorrow morning..#agranews

आगरालीक्स…आगरा में कल एमएलसी चुनाव के लिए मतदान. केंद्रीय मंत्री ने अधिवक्ताओं...

आगरा

Agra News: Illegal SIM box network busted in Agra; two arrested, 8 SIM boxes seized…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में अवैध सिम बॉक्स नेटवर्क का भंडाफोड़, 8 अवैध सिम बॉक्स...

आगरा

Agra News: Devotees welcomed the forms of Ram and Janaki by washing their feet in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के वॉटर वर्क्स स्थित अग्रवन में भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण,...

आगरा

Agra News: UPMRC deployed anti-smog guns and water tankers to spray the construction site…#agranews

आगरालीक्स…आगरा को त्योहार से पहले प्रदूषण मुक्त रखने का प्रास. मेट्रो ने...

error: Content is protected !!