आगरालीक्स ..Agra News : .आगरा के स्कूलों में एडमिशन की प्रक्रिया चल रही है, रिजल्ट घोषित होने के साथ ही नए सेशन की तैयारी भी शुरू हो चुकी है। ( Agra News : Convent schools result declare up to 25th March 2025 #Agra)
होली के आस पास अधिकांश कान्वेंट स्कूल की परीक्षाएं हो चुकी हैं अब रिजल्ट घोषित करने की तैयारी चल रही है। 25 मार्च तक अधिकांश स्कूलों में 10 वीं और 12 वीं जिनकी बोर्ड परीक्षा हुई है उन्हें छोड़कर अन्य कक्षाओं के छात्रों के रिजल्ट घोषित कर दिए जाएंगे।
एक अप्रैल से नया सेशन
वहीं, एक अप्रैल से स्कूलों में नया सेशन शुरू हो रहा है। इसके साथ ही एडमिशन भी लिए जा रहे हैं। स्कूलों में जून जुलाई तक एडमिशन की प्रक्रिया चलेगी।