Friday , 19 June 2026
Home बिगलीक्स Agra News : Action Plan for heat waves in Agra, 2024 Agra temperature reaches 48.6 degree#Agra
बिगलीक्स

Agra News : Action Plan for heat waves in Agra, 2024 Agra temperature reaches 48.6 degree#Agra

591

आगरालीक्स …आगरा में पिछले वर्ष से ज्यादा गर्मी के आसार, पिछले साल 48.6 डिग्री तक पहुंचा था पारा। हीट वेव प्रबंधन के लिए आगरा में तैयार हुई गाइड लाइन, जानें।

उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से हीट वेव प्रबंधन कार्यशाला का आयोजन लखनऊ स्थित जल एवं भूमि संस्थान में किया गया, जिसमें हीट वेव न्यूनीकरण के लिए किए जाने वाले कार्यों और उपायों पर चर्चा की गई। उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा गत वर्ष 2024 में सभी 75 जनपदों के द्वारा किये गए कार्यों और हीट वेव प्रबंधन योजना का मूल्यांकन भी किया गया।

2024 में 49 डिग्री तक पहुंचा था पारा
आगरा की ओर से जिला आपदा विशेषज्ञ, शिवम कुमार ने प्रतिभाग कर जनपद आगरा में गत वर्ष एवं वर्तमान वर्ष में हीट वेव से निपटने के लिए किए गए न्यूनीकरण प्रयासों का प्रस्तुतिकरण भी किया। पिछले साल 2024 में 28, 29 मई को आगरा में तापमान 48.6 डिग्री तक पहुंचा था। इस बार भी गर्मी ज्यादा रहने के आसार हैं। प्रस्तुतिकरण में बताया गया कि आगरा में गत वर्षों की तुलना में उत्तरोत्तर गर्मी की तीव्रता बढ़ती ही जा रही है। हीट वेव से होने वाले दुष्प्रभावों को कम करने के लिए नवाचारों, जागरुकता एवं प्रशिक्षण माध्यमों को अपनाया जा रहा है। अपर जिलाधिकारी शुभांगी शुक्ला के सहयोग से जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण आगरा “जीरो टॉलरेन्स, अवोइडेवल डेथ” नीति पर लगातार कार्य कर रहा है। इस वर्ष में भी जनपद इसी लक्ष्य को हासिल करने के लिए दृढ़ता के साथ कार्य करेगा।

हीट वेव के लिए बनी कार्ययोजना
जिले में वर्ष 2024 में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा हीट वेव कार्ययोजना-2024 तैयार की गई एवं इसी कार्ययोजना को समस्त जनपद में हीटवेव के दौरान लागू किया गया। जिसका परिणाम यह रहा कि भीषण गर्मी के दौरान भी जनपद आगरा में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना घटित नही हुई। वर्ष 2024 में उत्तर प्रदेश के सभी 75 जनपदों द्वारा हीट वेव कार्ययोजना-2024 तैयार की गई।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: 4 quintals of unclaimed khoa found at Agra Cantt; FSDA destroys it…#agranews

आगरालीक्स…आगरा कैंट पर लावारिस मिला 4 कुंतल खोआ एफएसडीए ने कराया नष्ट....

बिगलीक्स

Agra Weather: Agra sweltering in the heat; temperature reached 40.6°C… Monsoon has not advanced for 11 days…#agranews

आगरालीक्स…गर्मी से तप रहा आगरा. 40.6 डिग्री सेल्सियस रहा तापमान…मानसून 11 दिन...

agraleaksबिगलीक्स

Brics MSME Forum in Agra: UP 5.36 Billion Dollar import between UP and Brics Contries…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में आयोजित ब्रिक्स एमएसएमई फोरम में उत्तर प्रदेश का दबदबा. ब्रिक्स...

बिगलीक्स

Agra Live News: Indian rat snake rescue from St. Peters College Staff Campus in Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में गर्मी और बारिश में निकल रहे सांप,...

error: Content is protected !!