आगरालीक्स…आगरा में ट्रैफिक सपोर्ट टीम ने हरीपर्वत चौराहा पर यातायात जागरूकता के साथ मनाया स्थापना दिवस…ट्रैफिक का भी किया संचालन
आगरा की यातायात व्यवस्था में पिछले 7 साला से लगातार सहयोग दे रही संस्था ट्रैफिक सपोर्ट टीम द्वारा मंगलवार की शाम हरीपर्वत क्रॉसिंग पर स्थापना दिवस का आयोजन किया गया और 550 यातायात जागरूकता और संचालन अभियान चलाया गया। संस्था अभी तक सड़कों पर यातायात संबंधित अभियान चलाने के साथ साथ 50 से अधिक स्कूल्, कॉलेज के अलावा विभिन्न संस्थाओं के कर्मचारियों को भी यातायात नियमों के पालन करने के लिए जागरूक कर चुकी है।
संस्था के संस्थापक सुनील खेत्रपाल ने बताया कि संस्था को अभी तक 100 से ज्यादा सम्मान एडीजी आगरा जोन, एसपी ट्रैफिक, परिवहन विभाग और शहर की विभिन्न संस्थाओं द्वारा सम्मानित किया जा चुका है। आज के कार्यक्रम में इंस्पेक्टर हरीपर्वत को उनके द्वारा समाज के लिए किए जा रहे कार्यों के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। संस्था प्रति वर्ष लगभग 15 पुलिस विभाग के अधिकारियों और स्टाफ को उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों के लिए सम्मानित करती आ रही है।
इस अवसर पर आनंद शर्मा, पिंकी सिकरवार,संतोष मित्तल, अभिषेक सिसोदिया,तजेंद्र सिंह,धर्मवीर कौशिक,आशीष गर्ग, मयंक जैन,आयुष शर्मा, पुष्पेंद्र कुशवाह,सुनील शर्मा आदि के अलावा यातायात उप निरक्षक कमल कुमार के साथ उनकी टीम भी योगदान रहा।