मध्यप्रदेशलीक्स… बाइक चला रहे युवक के पेंट की जेब में रखा मोबाइल फटा, प्राइवेट पार्ट डैमेज, अस्पताल में भर्ती। ( Mobile blast in Paint pocket, Private part damage)
मध्यप्रदेश की सारंगपुर तहसील में 19 साल की अरविंद बाइक से सब्जी मंडी से लौट रहा था। उसके पेंट की जेब में मोबाइल रखा था, टोल टैक्स के पास पेंट की जेब में रखा मोबाइल फट गया। इससे बाइक अनियंत्रित हो गई, इससे वह गिर गया। उसे स्थानीय लोगों की मदद से सारंगपुर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। पेंट की जेब में मोबाइल फटने से उसके पाइवेट पार्ट में अंडकोष बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। यहां प्राथमिक उपचार देने के बाद शाजापुर अस्पताल रेफर कर दिया गया।
सेकेंड हैंड मोबाइल खरीदा, रात भर चार्जिंग पर लगाया
डॉक्टरों की पूछताछ में अरविंद के भाई ने बताया कि उसने अभी हाल ही में सैकेंड हैंड मोबाइल खरीदा था। मोबाइल रात में चार्ज करने के लिए लगा दिया था, सुबह मोबाइल को लेकर वह आ गया। वहीं, अरविंद की हालत खतरे से बाहर है। आशंका है कि मोबाइल की बैटरी हीट होने से ब्लास्ट हुआ होगा।