आगरालीक्स ….Agra News : आगरा में दवा के काले कारोबार में फंसे कारोबारी ने युवती से बनाए शारीरिक संबंध, पुलिस ने किया अरेस्ट। ( Agra News : Medicine businessman arrested after woman complaint#Agra )
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आगरा के जगदीशपुरा के रहने वाले अमित गोयल को सदर पुलिस ने अरेस्ट किया है। मथुरा में ट्रांसपोर्ट कंपनी के गोदाम पर ड्रग डिपार्टमेंट द्वारा 2021 में मारे गए छापे में बड़ी मात्रा में नशे के लिए इस्तेमाल होने वाली प्रतिबंधित कोडीन युक्त दवाएं मिली थी। इसके बाद अमित गोयल सहित अन्य पर मुकदमा दर्ज किया गया था इसके बाद गोरखपुर में भी नकली दवाएं पकड़ी गईं थीं। अमित गोयल के खिलाफ एनडीपीएस में गोरखुपर, मथुरा और संत कबीर नगर में मुकदमा दर्ज किया गया था।
युवती की तहरीर पर अमित गोयल को किया अरेस्ट
सदर निवासी युवती ने थाने में तहरीर दी थी, आरोप लगाए थे कि उसकी पहचान अमित गोयल से 2021 में हुई थी। दोस्ती के बाद रिलेशनशिप, युवती का आरोप है कि अमित गोयल ने उसके साथ छह महीने तक शारीरिक संबंध बनाए । उससे कहा कि पत्नी से तलाक होने वाला है, इसी बीच 2022 में अमित गोयल और उसके भाई के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज होने पर वे शहर छोड़कर चले गए, छह महीने बाद दोबारा अमित गोयल आगरा आ गया।
जूस में दवा देकर कराया गर्भपात
युवती का आरोप है कि आगरा आने के बाद अमित गोयल दोबारा उसके साथ रहने लगा, वह प्रिग्नेंट हो गई तो जूस में दवा देकर गर्भपात करा दिया। उसकी तबीयत खराब हो गई, उसे अस्पताल में भर्ती कराया। युवती ने शादी के लिए कहा, आरोप है कि उसके साथ अमित गोयल ने मारपीट की। युवती ने मुकदमा दर्ज कराया था इसी मामले में पुलिस ने अमित गोयल को अरेस्ट कर लिया।