आगरालीक्स…Agra News : आगरा में कान्वेंट स्कूल में पढ़ रही डॉक्टर की बेटी के साथ वैन चालक ने की छेड़छाड़, छात्रा के हिम्मत दिखाने पर वैन चालक और स्कूल संचालक को पकड़ा। ( Agra News : Convent School 9th standard girl student molested by Van driver#Agra)
आगरा के ट्रांस यमुना क्षेत्र के एक कान्वेंट स्कूल में डॉक्टर की बेटी नौवीं कक्षा में पढ़ रही है। वह स्कूल वैन से जाती है। अभी स्कूल में परीक्षाएं चल रही हैं इसके चलते बहुत कम छात्र ही आ रहे हैं। मंगलवार को भी वैन चालक बिटटू छात्रा और उसके साथ कुछ बच्चों को लेकर गया।
वैन में की छेड़छाड़, शोर मचाने की धमकी पर घर छोड़ा
स्कूल से लौटते समय वैन चालक बिटटू ने बच्चों को उनके घर छोड़ दिया, वैन में छात्रा अकेली थी तबी वैन चालक ने उसके साथ छेड़छाड़ करना शुरू कर दिया। छात्रा ने हिम्मत दिखाई और शोर मचाने की धमकी दी। इस पर वैन चालक उसे घर छोड़कर चला गया।
पुलिस ने स्कूल संचालक और वैन चालक को पकड़ा
डरी सहमी छात्रा घर पहुंची, उसने घर पहुंचकर डॉक्टर पिता और मां की घटना की जानकारी दी। वे छात्रा को लेकर थाने पहुंचे। इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार का मीडिया से कहना है कि घटना के बाद स्कूल के संचालक और वैन चालक को पकड़ लिया है। वैन चालक बिटटू खां के खिलाफ पाक्सो एक्ट छेड़छाड़ में मुकदमा दर्ज किया गया है।