नईदिल्लीलीक्स.. वीडियो देखें.. भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियंस सहित चार यात्री नौ महीने बाद अंतरिक्ष से धरती पर वापस लौटे। क्रू 9 की सफल वापसी।
बुधवार की सुबह 3.27 बजे क्रू 9 भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलयंस, बैरी विल्मोर सहित चार अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर सुरक्षित धरती पर लौटा। ये सभी नौ महीने से अंतरिक्ष में थे। अंतरिक्ष यात्रियों को धरती पर वापस लाने में नासा के साथ एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स का भी सहयोग रहा।
ड्रैगन कैप्सूल से वापस लौटे अंतरिक्ष यात्री
अमेरिका के फ्लोरिडा में चारों अंतरिक्ष यात्री एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स के ड्रैगन कैप्सूल से सुरक्षित वापस लौटे।