आगरालीक्स…Agra News : आगरा में यूपी बोर्ड की 10 वीं और 12 वीं की कॉपी के मूल्यांकन में मिले 200 के नोट, लिखा था सर पास कर देना। ( Agra News : Rs 200 note found in Copy during UP board evaluation#Agra )
आगरा के चार केंद्रों पर यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की कॉपी का मूल्यांकन शुरू हो गया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मूल्यांकन में पहले ही दिन हिंदी की कॉपी में 200 रुपये का नोट मिला इसमें लिखा था कि सर आपको मेरी कॉपी से पैसे मिलें तो मुझे पास कर देना।
3254 परीक्षक करेंगे मूल्यांकन
आगरा के चार केंद्रों पर हाईस्कूल की 350558 और इंटरमीडिएट की 359775 कॉपी का मूल्यांकन होना है इसके लिए 3254 शिक्षकों की डयूटी लगाई गई है।