आगरालीक्स ..Agra News : आगरा में हर जगह से मेट्रो मिलेगी। 88.95 किलोमीटर लंबे नए 11 कॉरिडोर का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। देखें आपके घर के कितने पास तक पहुंचेगी मेट्रो। ( Agra News : 88.95 KM long 11 new Agra Metro corridor, Full detail#Agra)
आगरा में मेट्रो के दो कॉरिडोर बन रहे हैं। पहला कॉरिडोर ताजमहल पूर्वी गेट से सिकंदरा तक है, इस कॉरिडोर में ताजमहल पूर्वी गेट से श्रीमनकामेश्वर मंदिर तक मेट्रो चल रही है। जुलाई तक ताजमहल पूर्वी गेट से आरबीएस कॉलेज तक मेट्रो का संचालन होगा। वहीं, दूसरा कॉरिडोर आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक तैयार किया जा रहा है। ये दोनों कॉरिडोर 29.4 किलोमीटर लंबे हैं।
2047 विकसित भारत योजना के तहत 11 नए कॉरिडोर
उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कारपोरेशन ने विकसित भारत 2047 के तहत 11 नए कॉरिडोर प्रस्तावित किए हैं। इससे शहर के बाहरी हिस्से में मेट्रो चलेगी।
ये बनेंगे 11 कॉरिडोर
कालिंदी विहार से छलेसर 2.36 किलोमीटर
रामबाग से यमुना एक्सप्रेस वे 7.9 किलोमीटर
सिकंदरा से रुनकता 8.92 किलोमीटर
पोइया घाट से बिचपुरी रेलवे स्टेशन 15.85 किलोमीटर
पीएसी डिपो से गुतिला मोड 6.6 किलोमीटर
गुतिला मोड से पावर ग्रिड 4.96 किलोमीटर
सदर बाजार से एयरपोर्ट 3.43 किलोमीटर
अरतौनी से रोहता 19.5 किलोमीटर
बमरौली से ताज पूर्वी गेट 6.31 किलोमीटर
एयरपोर्ट से मलपुरा 6.2 किलोमीटर