आगरालीक्स..Agra News : आगरा में बन रही थी मंगलायतन, अग्रवन सहित कई यूनिवर्सिटी की फर्जी डिग्री, ढ़ाई लाख में एमबीए, बीफार्मा, डीफार्मा सहित इंटर और हाईस्कूल की डिग्री देने वाला अरेस्ट। ( Agra News : Agra STF but fake MBA, D Pharma degree racket, Mastermind Dhanesh arrest#Agra)
एसटीएफ निरीक्षक हुकुम सिंह ने बताा कि मुखबिर की सूचना पर अर्जुन नगर गेट के पास फर्जी मार्कशीट बनाता था। टीम अर्जुन नगर पहुंची , मार्केट में एक दुकान में धनेश मिश्रा बैठा हुआ था। चेकिंग के दौरान बड़ी मात्रा में मार्कशीट और अलग अलग यूनिवर्सिटी की ब्लैंक मार्कशीट भी मिली हैं।
942 फर्जी मार्कशीट मिली
टीम को जांच में 1046 मार्कशीट मिलीं, इसमें से 942 फर्जी मार्कशीट थीं, इसमें से अधिकांश मार्कशीट प्राइवेट यूनिवर्सिटी की थीं। पूछताछ में बताया कि चार साल से नकली मार्कशीट बना रहा था और आठ हजार से अधिक मार्कशीट बना चुका है।
ढ़ाई लाख रुपये तक में मार्कशीट
टीम की पूछताछ में सामने आया है कि एमबीए, बीफार्मा, डीफार्मा सहित इंटरमीडिएट की फर्जी मार्कशीट बनाई जा रहीं हैं, ढ़ाई लाख रुपये तक में मार्कशीट बनाता था, टीम जांच में जुटी हुई है।
इन यूनिवर्सिटी की मिली मार्कशीट और डिग्री
मंगलायतन यूनिवर्सिटी
अग्रवन यूनिवर्सिटी, आगरा
सुभारती यूनिवर्सिटी
जयपुर नेशनल विश्वविद्यालय
महाराज अग्रसेन हिमालयन गढ़वाल यूनिवर्सिटी
मोनद यूनिवर्सिटी, हापुड़
कैपिटल यूनिवर्सिटी झारखंड
जेस कॉलेज, फिरोजाबाद
ईस्टर्न इंस्टीटयूट सिक्किमख
मानव भारती यूनिवर्सिटी सोलन
तिलक महाजी यूनिवर्सिटी
राष्र्टीय कंप्यूटर मिशन
ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय दरभंगा
सीएमजे मेघालय यूनिवर्सिटी
जोधपुर राष्ट्रीय यूनिवर्सिटी