आगरालीक्स..Agra News : आगरा में युवाओं को हुक्का से नशा कराने वाले कैफे और बार में छापे, वीडियो देखें। हुक्का बार संचालकों पर मुकदमा। ( Agra News Video : Agra Police raid in Hukka Bar in Agra, FIR Lodge #Agra)
आगरा में ताजगंज क्षेत्र में बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं, स्थानीय युवा भी ताजगंज क्षेत्र के कैफे और हुक्का बार में हुक्का पीने के लिए जाते हैं। ताजगंज पुलिस द्वारा हुक्का बार के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। ताजगंज क्षेत्र में शिल्पग्राम रोड पर पुलिस ने बाज हुक्का बार पर छापा मारा। यहां से हुक्का के साथ ही कई तरह के फ्लेवर और पाइप बरामद किए। पुलिस ने हुक्का बार संचालक बसई खुर्ज निवासी राहुल और मनीष और सेवला सदर निवासी सौरभ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
कई कैफे पर छापामार कार्रवाई
ताजगंज पुलिस ने गुरुवार रात को कई कैफे पर छापेमार कार्रवाई की, टीम ने कैफे से हुक्का और फ्लेवर के साथ ही पाइप जब्त किए हैं टीम जांच में जुटी है।