आगरालीक्स..Agra News : आगरा में कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित, लोकसभा चुनाव लड़े रामनाथ सिकरवार को बनाया गया है। महानगर अध्यक्ष पर कोई बदलाव नहीं किया गया है, महानगर अध्यक्ष अमित सिंह ही रहेंगे। ( Agra News : Congress, Agra Distt President Ramnath Sikarwar & Amit Singh Mahanagar Adhyaksh#Agra)
प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा गुरुवार को जिलों के जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष घोषित किए गए। आगरा के कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष रामनाथ सिकरवार बनाए गए हैं, उन्होंने कांग्रेस से ही फतेहपुरसीकरी से लोकसभा चुनाव लड़ा था, इससे चुनाव रोचक हो गया है, लेकिन जीत दर्ज नहीं कर पाए थे। वहीं, महानगर अध्यक्ष दोबारा अमित सिंह बनाए गए हैं।