आगरालीक्स..Agra News : आगरा में बीच सड़क पर जिम ट्रेनर गर्ल फ्रेंड की युवक की पत्नी और बहन से मारपीट, महिला पुलिस कर्मियों से भी भिड़ीं। ( Agra News : Man wife, Sister in law clash with Gym Trainer Girlfriend#Agra)
आगरा के जीवनी मंडी चौराहे पर शुक्रवार शाम को जगदीशपुरा क्षेत्र की रहने वाली जिम ट्रेनर किसी काम से गई थी, उसके जीवनी मंडी क्षेत्र के स्टांप वेंडर से प्रेम संबंध हैं। स्टांप वेंडर शादीशुदा है। चौराहे पर जिम ट्रेनर को स्टांप वेंडर की पत्नी और बहन ने देख लिया। यहां दोनों के बीच विवाद हो गया। जिम ट्रेनर महिला को स्टांप वेंडर की पत्नी और उसकी बहन ने पकड़ लिया, दोनों तरफ से मारपीट होने लगी।
पुलिस कर्मियों से भी धक्का मुक्की
बीच सड़क पर महिलाओं के बीच मारपीट होती देख पुलिस कर्मी आ गए। महिला पुलिस कर्मी उन्हें जीवनी मंडी चौकी पर ले गईं, यहां भी विवाद हो गया। महिला पुलिस कर्मियों से भी धक्का मुक्की कर दी। तीनों की शांति भंग में कार्रवाई की गई है, पुलिस का कहना है कि दोनों तरफ से अभी कोई तहरीर नहीं आई है।