Friday , 19 June 2026
Home हेल्थ UPCON 2025: FOGSI launched a campaign for a cervical cancer free India…#agranews
हेल्थ

UPCON 2025: FOGSI launched a campaign for a cervical cancer free India…#agranews

393

आगरालीक्स…महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर के बाद सबसे अधिक मृत्यु सर्वाकल कैंसर से होती है. वैक्सीन ही बचाव.-आगरा से फोग्सी ने छेड़ी सर्वाइकल कैंसर मुक्त भारत मुहिम…

फोग्सी (फैडरेशन ऑफ ऑब्स्ट्रेटिक एंड गायनेकोलॉजीकल सोसायटी ऑफ इंडिया) ने भारत को सर्वाकल कैंसर मुक्त बनाने की मुहिम छेड़ दी है। राष्ट्रीय आंदोलन के रूप में इस पायलट प्रोजेक्ट (निर्मल बनारस अभियान) को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस से शुरु किया जा रहा है। यह घोषणा होटल डबल ट्री बाई हिल्टन में एसएन मेडिकल कॉलेज के स्त्री व प्रसूति रोग विभाग व एओजीएस द्वारा आयोजित 36वां यूपीकॉन 2025 का शुभारम्भ समारोह में मुख्य अतिथि व फैग्सी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनीता तांदुलवाडकर ने की। कहा जल्द ही आगरा सहित समूचे उप्र व देश के अन्य प्रांतों में इस प्रोजेक्ट को लागू किया जाएगा।

निर्मल बनारस अभियान में पांच हजार महिलाओं की एचपीवी सर्वाइकल स्क्रीनिंग की जाएगी। जिन महिलाओं की रिपोर्ट पॉजिटिव आएगी उन्हें आगे जांच व उपचार के लिए टाटा मेमोरियल सेंटर वाराणसी भेजा जाएगा। इसके लिए 20 स्त्रीरोग विशेषज्ञों की टीम तैयार की गई है। डॉ. सुनीता ने बताया कि महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर के बाद सबसे अधित मृत्यु सर्वाकल कैंसर के कारण ही होती है। सर्वाइकल कैंसर की वैक्सीन उपलब्ध है। इसलिए इससे बचाव के लिए जागरूकता की आवश्यकता है। सरकार के साथ मिलकर इस प्रोजेक्ट को देशभर में लागू करने की तैयारी है, जिससे भारत को सर्वाकल कैंसर मुक्त बारत बनाया जा सके।

कार्यशाला का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. सुनीता तांदुलवाडकर व विशिष्ठ अतिथि एसएन मेडिकल कालेज के प्राचार्य डॉ. प्रशान्त गुप्ता ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। डॉ. प्रशान्त गुप्ता ने फोग्सी के समक्ष ग्रामीण क्षेत्रों में भी सेवा कार्य करने का सुझाव रखा। अतिथियों का स्वागत आयोजन समिति की अध्यक्ष डॉ. सरोज सिंह व परिचय यूपीकॉन-2025 की आयोजन सचिव डॉ. रिचा सिंह ने दिया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से डॉ. उषा शर्मा, कीर्ति दुबे, भारती माहेश्वरी, , डॉ. नरेन्द्र मल्होत्रा, डॉ. जयदीप मल्होत्रा, आयोजन समिति की डॉ. शिखा सिंह, डॉ. निधि गुप्ता, डॉ. मोहिता पैंगोरिया, डॉ. आरती मनोज, डॉ. पूनम यादव, डॉ. हेमा सडाना, डॉ. मनीषा गुप्ता, डॉ. संध्या अग्रवाल, डॉ. सुधा बंसल, डॉ. अनुपम गुप्ता, डॉ. सुषमा सिहं, डॉ. नीलम रावत, डॉ. मीनल जैन, डॉ. उर्वशी, डॉ. अनु पाठक, डॉ. अभिलाषा यादव, डॉ. आकांक्षा गुप्ता, डॉ. रत्ना शर्मा, डॉ. सविता त्यागी, डॉ. कीर्ति दुबे, भारती माहेश्वरी आदि उपस्थित थीं।

किडनी फैलियोर के कुल मामलों में 20 फीसदी गर्भवती महिलाएं शामिल
फोग्सी की पूर्व उपाध्यक्ष (गोरखपुर) डॉ. साधना गुप्ता ने बताया कि किडनी फैलियोर के कुल मामलों में लगभग 20 फीसदी गर्भवती युवा महिलाएं होती हैं। इसलिए गायनेकोलॉजिस्ट को गर्भवती महिलाओं के किडनी फंग्शन का भी ध्यान रखना चाहिए। बहुत उल्टी आना, एबोर्शन के दौरान सेप्टिक हो जाना, गुर्दे में पथरी या इनफेक्शन, प्रतिरोधकता कम होने के कारण किडनी के फंग्शन प्रभावित हो सकते हैं। प्रसव के तीन महीने बाद उन महिलाओं को विशेष खयाल रखना चाहिए जिनकी बीपी अधिक रहता है, यूरिन से प्रोटीन आने, प्रसव में अधिक ब्लीडिंग होती है। प्लेटलेट काउंट पर भी गर्भावस्था में विशेष ध्यान रखना चाहिए।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

हेल्थ

All TPA facilities available in Mahanandan Supespeciality Hospital, Greater Noida

आगरालीक्स…महानंदन सुपरस्पेशियलिटी हॉस्पिटल, ग्रेटर नोएडा में सभी कंपनियों के हेल्थ इंश्यारेंस से...

हेल्थ

Agra Live News: Live surgeries performed using the laparoscopic method during Surgeons’ Week in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में लेप्रोस्कोपिक विधि से अपेंडिक्स, पित्त की थैली और हर्निया की...

हेल्थ

Agra Live News: Agra Surgeons Association’s ‘National Surgeons Week’ begins; runs until June 15…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के सर्जन बुजुर्ग माताओं की सेवा करेंगे. परिवार के साथ मचाएंगे...

हेल्थ

Agra Live News: Brahma Kumaris created awareness about drug de-addiction at KPIMS Park, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के पार्क केपीआईएमएस में ब्रह्मकुमारीज ने नशा मुक्ति को लेकर किया...

error: Content is protected !!