आगरालीक्स…आगरा से गोवा और सूरत के लिए भी जल्द मिलेगी डायरेक्ट फ्लाइट! 30 मार्च से सातों दिन के लिए अहमदाबाद और बेंगलोर का कीजिए हवाई सफर…शेड्यूल जारी, इन महानगरों की डिमांड सबसे अधिक
आगरावासियों के लिए अच्छी खबर है. 30 मार्च से अहमदाबाद और बेंगलोर के लिए रोजाना फ्लाइट मिलेंगी. इंडिगो एयरलाइंस की ओर से इसका शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है. आगरा से इन दोनों महानगरों के लिए जाने वाले और दोेनों महानगरों से आगरा आने वाले यात्रियों व पर्यटकों के लिए यह एक अच्छी सुविधा होगी. इस संबंध में इंडिगो एयरलाइंस के मैनेजर देवराज पांडे ने बताया कि 30 मार्च से अहमदाबाद और बंगलुरु की उड़ानें नियमित हो जाएंगी, हालांकि इनका समय अलग—अलग रहेगा. इसके अलावा आगरा से गोवा और सूरत के लिए भी सीधी फ्लाइट सेवा जल्द शुरू हो सकती है. इंडिगो की ओर से इसकी तैयारी कर ली गई हे. भारतीय विमानपत्तम प्राधिकरण की ओर से बस अनुमति का इंतजार किया जा रहा है. आगरा से गोवा के लिए पहले भी सीधी फ्लाइट चली है लेकिन सूरत के लिए पहली बार डायरेक्ट फ्लाइट मिलेगी.
बेंगलुरु की उड़ान का शेड्यूल, समय अलग—अलग
इंडिगो की ओर से जारी की गई जानकारी के अनुसार बंगलुरु की उड़ान आगरा से सातों दिन होगी लेकिन सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को बेंगलुरु से यह फ्लाइट दोपहर 2 बजकर 20 मिनट पर आगरा आएगी तो आगरा के खेरिया एयरपोर्ट से यह फ्लाइट बेंगलुरु के लिए दोपहर 2 जकर 55 मिनट पर रवाना होगी. वहीं मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को बेंगलुरु की उड़ान दोपहर 12 बजकर 25 मिनट पर आगरा आएगी और आगरा के खेरिया एयरपोर्ट से यह दोपहर एक बजे रवाना होगी. दोनों महानगरों के बीच दो घ्ंटे में फ्लाइट से दूरी तय होगी.
अहमदाबाद की फ्लाइट का शेड्यूल
अहमदाबाद से आगरा के लिए इंडिगो एयरलाइंस की उड़ान भी सातों दिन होंगी. लेकिन सोमवार, मंगलवार, गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार और रविवार को अहमदाबाद से यह फ्लाइट दोपहर 3 बजकर 35 मिनट पर आगरा आएगी तो 20 मिनट बाद याहनी 3 बजकर 55 मिनट पर यह फ्लाइट आगरा से अहमदाबाद के लिए रवाना होगी. वहीं सप्ताह में केवल बुधवार को अहमदाबाद की उड़ान दोपहर 1 बजकर 20 मिनट पर आगरा आएगी और यहां से यह दोपहर 1 बजकर 50 मिनट से रवाना होगी.
सप्ताह में तीन—तीन दिन मुंबई व हैदराबाद की फ्लाइट
आगरा से मुंबई के बीच 30 मार्च से तीन दिन मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को उड़ान है. मुंबई से यह फ्लाइट दोपहर एक बजकर 20 मिनट पर आगरा आती तो आगरा से दोपहर 1 बजकर 55 मिनट पर मुंबई के लिए रवाना होती है. वहीं हैदाबाद के लिए सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को फ्लाइट है जो कि दोपहर 3 बजकर 35 मिनट पर हैदराबाद से आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पर आती है तो वहीं शाम 3 बजकर 55 मिनट पर जाती है.