आगरालीक्स…. आगरा में भाजपा विधायक रानी पक्षालिका सिंह के खिलाफ व्हाटस एप ग्रुप पर अभद्र टिप्पणी करने पर मुकदमा दर्ज हुआ है। इससे भाजपा कार्यकर्ताओं ने आक्रोश है, मुकदमा भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने आरोपियों के परिजनों को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ की जा रही है।
बाह से भाजपा विधायक रानी पक्षालिका सिंह अपने क्षेत्र का दौरा कर रहीं हैं, स्कूलों का निरीक्षण करने के साथ जन समस्याओं को सुन रहीं हैं। पिछले दिनों वे पिनाहट के देवगढ़ में जनसमस्याएं सुनने गई थीं। वहां पर उनके साथ कई भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी भी शामिल थे। भाजपा कार्यकर्ता लाल सिंह परिहार और महेश परिहार ने जनसमस्याएं सुनते हुए भाजपा विधायक रानी पक्षालिका सिंह का फोटो वाट्सएप ग्रुप पर पोस्ट किया, इसके बाद कमेंट आगे लगे।
अभद्र टिप्पणी से आक्रोश
वाट्सएप ग्रुप से सोनू वर्मा पुत्र गप्पू वर्मा निवासी विपरावली तिकौनिया पिनाहट भी जुड़ा हुआ था। उसने वाट्सएप ग्रुप पर भाजपा विधायक रानी पक्षालिका के लिए अभद्र टिप्पणी कर दी। इससे पिनाहट क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया। इस मामले में लाल सिंह परिहार व महेश परिहार ने सोनू वर्मा पर वाट्सएप ग्रुप पर भाजपा विधायक रानी पक्षालिका सिंह के लिए अभद्र टिप्पणी लिखने के आरोप में थाना पिनाहट में मुकदमा दर्ज कराया है।
आरोपी के परिजनों को हिरासत में लिया
अभद्र टिप्पणी से आक्रोशित भाजपा कार्यकर्ता आरोपी सोनू वर्मा के घर पहुंच गए। वह घर पर नहीं था, कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। पुलिस ने सोनू के न मिलने पर उसके पिता को हिरासत में ले लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।