आगरालीक्स…Agra News : टीबी के संक्रमण से भी बांझपन की बढ़ रही समस्या, अब टीबी मरीजों के लिए नई बीपाल एम रेजीमेन, छह महीने में ठीक होंगे मरीज। ( Agra News : TB Patinet Treatment with New Bpalm start in SNMC, Agra#Agra)
विश्व टीबी दिवस पर एसएन मेडिकल कॉलेज, के प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने मल्टी-ड्रग रेजिस्टेंट टीबी और प्री एक्सडीआर टीबी के इलाज के लिए अत्याधुनिक BPaLm रेजीमेन से इलाज की शुरूआत की। डॉ गजेंद्र विक्रम सिंह,अध्यक्ष स्टेट टीबी टास्क फ़ोर्स, उत्तर प्रदेश एवं विभागाध्यक्ष, रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग, एसएन मेडिकल कॉलेज ने बताया कि यह दवा मरीज को छह महीने लेनी है। इसके दुष्प्रभाव बहुत की कम हैं तथा इसकी सफलता दर 90% से अधिक है। एसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा देश की उन 5 सेंटर्स में से एक है जहां बीपालएम रेजिमेन का परीक्षण किया गया था। महिलाओं में जननांगों की टीबी के कारण भी बांझपन की समस्या होती है।