आगरालीक्स ..Agra News : आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ने सम सेमेस्टर की परीक्षा का संभावित परीक्षा कार्यक्रम किया जारी। अप्रैल मई में होगी परीक्षाएं ( Agra News : DBRAU, Agra Proposed Exam scheduled declare#Agra )
स्नातक स्तर के बीए, बीएससी और बीकॉम के द्वितीय, चतुर्थ और छष्ठम सेमेस्टर के छात्र शामिल होंगे। वहीं, परास्नातक स्तर के एमए, एमएससी और एमकॉम के द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र शामिल होंगे। विवि ने परीक्षा में शामिल हो रहे छात्रों के फॉर्म भरवाने को बैच बनाने के लिए 30 मार्च तक का समय निर्धारित किया है। सम सेमेस्टर परीक्षा के लिए शुक्रवार को विवि ने परीक्षा के लिए कार्यक्रम जारी कर दिया। विवि ने बिना तिथि का कार्यक्रम जारी किया है।
ऐसे में विवि ने कॉलेज और छात्रों को यह समझा दिया है कि विभिन्न पाठ्यक्रम में प्रश्न पत्र किस पाली में और किसने अंतराल के साथ होंगे। इसी टेंटेटिव कैलेंडर पर विवि की ओर से सुझाव और आपत्ति मांगी गयी है। विवि परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश के अनुसार परीक्षा कार्यक्रम में यदि किसी परीक्षार्थी का एक से अधिक प्रश्नपत्र एक पाली में है। या फिर कोई प्रश्नपत्र परीक्षा कार्यक्रम में शामिल होने से छूट गया हो। इसके साथ ही कोई विसंगति रह गयी हो तो प्रमाण सहित प्राचार्य आपत्ति, प्रत्यावेदन चार अप्रैल तक विवि की ऑफिशियल ई-मेल आईडी पर दर्ज करा सकते हैं। ताकि उसका निस्तारण कराया जा सकें, निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त प्रत्यावेदनों पर विचार किया जाना सम्भव नहीं होगा।