आगरालीक्स…Agra News : आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि की परीक्षा के लिए विलंब शुल्क के साथ भर सकेंगे परीक्षा फार्म। ( Agra News : 5th April DBRAU, Agra Exam form submit last date #Agra )
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में एनईपी के परीक्षा फॉर्म भरने की समय सीमा को आगे बढ़ा दिया है। विवि की ओर से कॉलेजों को बिना विलंब शुल्क के बैच बनाने के लिए 25 मार्च तक का समय दी था। अब इस समय सीमा को बढ़ाकर 30 मार्च कर दिया गया है।
विवि ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत संचालित हो रहे स्नातक और परास्नातक के परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया चल रही है। विवि संबद्ध महाविद्यालयों के स्नातक स्तर पर द्वितीय, चतुर्थ और षष्ठम सेमेस्टर के परीक्षा फॉर्म भरवाएगा। वहीं परास्नातक स्तर पर द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के फार्म भरवा रहा है।
विवि बीए, बीएससी, बीकॉम और एमए, एमएससी, एमकॉम के 2.90 लाख से अधिक छात्रों के परीक्षा फॉर्म पांच अप्रैल तक भरवाएगा। परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश के अनुसार अब सम सेमेस्टर परीक्षा के लिए कॉलेजों को 30 मार्च तक बैच बनाकर शुल्क जमा करनी होगी। पांच अप्रैल तक परीक्षा फॉर्म भरने का समय होगा। दो अप्रैल तक कॉलेज पांच सौ रुपए प्रति छात्र विलंब शुल्क के साथ बैच बना सकेंगे। हालांकि इस दौरान बैच बनाने वाले कॉलेजों को भी फॉर्म भरने के लिए पांच अप्रैल तक का समय होगा।