आगरालीक्स…Agra News : आगरा में लू के लिए तैयार हो जाएं, हीट एक्शन प्लान किया लागू, बनाए गए कूल रूम। ( Agra News : Heat Action Plan, Cool room in health Center#Agra )
जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने जनपद हेतु हीट एक्शन प्लान की जानकारी ली जिसमें बताया गया कि इस बार विगत वर्ष की अपेक्षा मौसम वैज्ञानिकों द्वारा हीट वेव,लू-तापघात ज्यादा दर्ज किए जाने की संभावना व्यक्त की गई है , जिलाधिकारी ने इस हेतु सभी कार्यालयों में छाया, शुद्ध पेयजल,ओआरएस के समुचित प्रबंध करने तथा आमजन में जन जागरूकता करने के निर्देश दिए।
कूल रूम की व्यवस्था
सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि जनपद में हीट एक्शन प्लान के अंतर्गत जिला अस्पताल में 01, सीएचसी पर 18, यूपीएचसी पर 30 तथा पीएचसी पर 45 कूल रूम की व्यवस्था है साथ ही 79 एम्बुलेंस भी सेवा हेतु तैयार हैं, हीट स्ट्रोक से मृत्यु की दशा में कंपनसेशन की भी जानकारी दी गई।