Monday , 20 April 2026
Home बिगलीक्स Agra News : Mercedes hit Inova, FIR Lodged against Businessman#Agra
बिगलीक्स

Agra News : Mercedes hit Inova, FIR Lodged against Businessman#Agra

542

आगरालीक्स …Agra News : आगरा की पॉश कॉलोनी में केमिकल कारोबारी और सराफा कारोबारी की मर्सिडीज और इनोवा कार टकराईं, तेज आवाज सुन लोग निकल आए, मुकदमा। ( Agra News : Mercedes hit Inova, FIR Lodged against Businessman#Agra )


आगरा की रामनगर कॉलोनी में सराफा कारोबारी रजत सिंघल रहते हैं, उनका किनारी बाजार में सराफा का प्रतिष्ठान है। उनके कॉलोनी में ही घर के पीछे केमिकल कंपनी ओजस इंडस्ट्रीज के विशाल वाधवा रहते हैं। 27 मार्च की सुबह 10 बजे विशाल वाधवा की मर्सिडीज को लेकर उनका ड्राइवर संजय जा रहा था, रजत सिंघल के घर के बाहर खड़ी उनकी इनोवा कार में टक्कर मार दी। इसके बाद एक्सीलेटर दबाए रखा इससे धुआं उठने लगा। तेज आवाज सुनकर रजत बाहर निकल आए, कॉलोनी के लोग भी आ गए।


समझौता न होने पर दर्ज कराया मुकदमा
रजत सिंघल का आरोप है कि जानबूझकर टक्कर मारी गई, मर्सिडीज चला रहे संजय से टक्कर मारने के बारे में पूछा तो अभद्रता करने लगे, उसने विशाल वाधवा और और ओजस वाधवा को भी बुला लिया, आरोप है कि उन्होंने रजत सिंघल की मां को गालियां दीं, इस मामले में दोनों पक्षों के बीच समझौता न होने पर रजत सिंघल की तरफ से विशाल वाधवा सहित अन्य के खिलाफ थाना हरीपर्वत में मुकदमा दर्ज कराया है। विशाल वाधवा का मीडिया से कहना है कि उनके ड्राइवर संजय को कार निकालते समय चक्कर आ गए और पैर एक्सीलेटर पर पड़ गया, इस बारे में उन्हें बताया था, कार की मरम्मत कराने का भी आश्वासन दिया था, इसके बाद भी रजत अभद्रता करता था झूठे आरोप लगाए हैं।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Rs 100 crore sale on Akshaya Tritiya in Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में अक्षय तृतीया पर आज भी मंदिरों में...

बिगलीक्स

Agra Live News: JEE Mains 2026 result may declare Today

आगरालीक्स…Agra News: देश भर के इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए जेईई...

बिगलीक्स

Agra Live News: Dhaba Owner lodge FIR against History Sheeter Monu Yadav in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में जेल से छूटते ही हिस्ट्रीशीटर मोनू यादव ने...

बिगलीक्स

Agra Live News: Heat waves start in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में आज से लू का अलर्ट, भीषण गर्मी, जानें...

error: Content is protected !!