आगरालीक्स….Agra News : वीडियो न्यूज आगरा में छात्रा की गोली मारकर हत्या करने के बाद छात्र ने खुद को गोली मारी, गोली मारने से पहले 15 दिन तक आवास में बात की। ( Agra News Video : 20 year old student killed relative girl student than open fire on himself, Both died#Agra )
फिरोजाबाद के गांव बजेरा नगला सिंघी के रहने वाले अभिषेक की पांच साल पहले एत्मादपुर के गांव रहनकलां की रहने वाली भारती से हुई थी। भारती की छोटी बहन ज्योति बीटीसी की पढ़ाई कर रही है और अभिषेक का भाई दीपक बाहर रहकर पढ़ाई कर रहा था वह एक सप्ताह पहले ही अपने घर आया था।
ज्योति से 15 मिनट बात की
बुधवार सुबह दिलीप अपने भाई अभिषेक की ससुराल रहनकलां पहुंचा, उस समय ज्योति घर पर नहीं थी। ज्योति की मां ने उससे चाय के लिए पूछा लेकिन उसने कोल्ड ड्रिंक पीने के लिए कहा इसी बीच ज्योति भी आ गई और उनकी मां कोल्ड ड्रिंक लेने चली गईं। दिलीप अपने साथ ज्योति को कमरे में ले गया। करीब 15 मिनट तक उससे बात की इसके बाद तमंचे से पहले उसको गोली मारी, इसके बाद खुद को गोली मार ली। दिलीप ने खुद के सिर में गोली मारी।
खून से लथपथ देख मची चीख पुकार
गोली की आवाज सुनकर स्थानीय लोग आ गए, दिलीप और उसके पास में ही ज्योति का खून से लथपथ शव पड़ा देख चीख पुकार मचने लगी। बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए। पुलिस भी पहुंच गई, दोनों एक दूसरे को जानते थे। दोनोंं के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
हत्या के पीछे का कारण जाने में जुटी पुलिस
दिलीप अपने बड़े भाई की शादी के बाद से ही ज्योति को जानता था ऐसा क्या हुआ कि उसने पहले ज्योति की हत्या की इसके बाद खुद को भी गोली मार ली। पुलिस हत्या के पीछे के कारण जाने में जुटी है।